
New Delhi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में कथित गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर नई रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दलों के नेता मंगलवार शाम को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर जुटे। राहलु गांधी ने सभी विपक्षी दलों को अपने आवास पर चाय पार्टी के लिए बुलाया। इस दौरान सभी नेताओं ने एक अहम बैठक की और बाद प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर हम जल्द बड़ा सरप्राइज देंगे।
बैठक और चाय पार्टी के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर, कथित वोट चोरी के मुद्दे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट हैं। उन्होंने कहा जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक विपक्षी दल पीछे नहीं हटेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जल्द नया सरप्राइज मिल सकता है।
उन्होंने इस मौके पर मोदी सरकार पर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे गये। इसके लिए ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए लेकिन सरकार वोट चोरी करने वाले ज्ञानेश कुमार को बचाने का काम कर रही है।
🔹We are standing together as one. There are no parallel protests, only one single protest with one mission: to restore democracy in India.
🔹 Democracy has been destroyed, the electoral system undermined, and the Constitution torn up. We are fighting together to restore democratic rule.
🔹The government has barred protests at Jantar Mantar, a platform for democratic expression. We will challenge this decision.
🔹 Modi is the main architect, Amit Shah the implementer, and Gyanesh Kumar and others are complicit. They must understand that the net is closing around them. They cannot destroy the Constitution and get away with it.
🔹Yesterday, you witnessed an expression not merely of political parties standing here, but of the people of India.
🙏 We thank the people of Delhi and the people of India for standing with us.
🔹We are committed to fighting to the very end to restore the democratic process.
🔹 Our promise to the people is that those responsible, including Modi, Shah, Gyanesh Kumar, and others, will be brought to justice.
: LoP Shri @RahulGandhi
📍 Delhi
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि हम रुकने वाले नहीं हैं, हम End Goal तक जाएंगे। पिछले कुछ दिनों में हमने जिस ताकत और एकजुटता के साथ काम किया है, वह हम करते रहेंगे और साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
🔹We held a meeting with senior leaders of the INDIA bloc, where we discussed the current situation in the country and how to take forward the campaign demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.
🔹The government has now denotified Jantar Mantar. We strongly condemn this decision. Jantar Mantar must remain a place where people can protest.
: @CPI_National General Secretary @ComradeDRaja ji
📍 Delhi
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि INDIA गठबंधन द्वारा चलाए गए सभी कार्यक्रम सफल रहे और हमने जनता के मुद्दों को सामने लाने और सुलझाने का काम किया। हमारे इन कार्यक्रमों में नौजवान साथियों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े। उन्होंने कहा कि एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
मोदी-शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है।
ज्ञानेश कुमार ने एक कठपुतली की तरह काम किया है, उसके लिए उसे सजा जरूर मिलेगी। ये लोग बच नहीं पाएंगे।
यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और हर नागरिक के अधिकारों की है। INDIA गठबंधन के सभी दल लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं।
: @yadavtejashwi जी
📍 दिल्ली
— Congress (@INCIndia) October 13, 2026
तेजस्वी यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। ज्ञानेश कुमार ने एक कठपुतली की तरह काम किया है, उसके लिए उसे सजा जरूर मिलेगी। ये लोग बच नहीं पाएंगे। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और हर नागरिक के अधिकारों की है। INDIA गठबंधन के सभी दल लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं।
Location : New Delhi
Published : 13 October 2026, 6:27 PM IST
Topics : Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar India Alliance Meeting Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi