
नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक (Img: Google)
Patna: बिहार की सियासत में एक बार फिर नीतीश कुमार ने अपने फैसले से राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सत्ता और संगठन दोनों मोर्चों पर रणनीति तय करने में माहिर माने जाने वाले नीतीश ने इस बार भी अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद नेताओं में से एक पर भरोसा जताया है। जेडीयू के भीतर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच आखिरकार विधायक दल के नेता को लेकर तस्वीर साफ हो गई है और पार्टी ने नया चेहरा चुन लिया है।
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी विधायक दल के नेता के रूप में वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को चुना है। यह फैसला पार्टी की अंदरूनी बैठक के बाद लिया गया। जिसमें नीतीश कुमार की सहमति के बाद उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी। श्रवण कुमार लंबे समय से पार्टी के संगठन और सरकार दोनों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
श्रवण कुमार को नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता है। वे समता पार्टी के दौर से ही नीतीश के साथ जुड़े हुए हैं और 1995 से लगातार नालंदा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करते आ रहे हैं। राजनीति में उनकी पहचान एक स्थिर और भरोसेमंद नेता के रूप में रही है। यह संगठन और प्रशासन दोनों को समझते हैं।
Weather Update: दिल्ली, UP और बिहार के लिए हीटवेव अलर्ट, जानिये आज के मौसम का हाल
नीतीश सरकार में श्रवण कुमार लंबे समय तक ग्रामीण विकास विभाग संभाल चुके हैं। उनके कामकाज को लेकर पार्टी के अंदर भी सकारात्मक राय रही है। अब माना जा रहा है कि एनडीए की नई सरकार में भी उन्हें वही विभाग दोबारा मिल सकता है। उनकी प्रशासनिक पकड़ और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी और भी अहम मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद श्रवण कुमार के नाम को विधानसभा भेजा गया था। जिसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। इससे पहले नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह पद खाली चल रहा था और नए नेता के चुनाव को लेकर हाल ही में बैठक भी हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया।
गौरतलब है कि बीते 18 अप्रैल को गृह विभाग ने श्रवण कुमार को वाई प्लस सुरक्षा देने का आदेश जारी किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को जेड कैटेगरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भी जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी, जिससे राजनीतिक और सुरक्षा दोनों स्तर पर उनकी अहमियत और बढ़ गई थी।
Location : Patna
Published : 21 April 2026, 3:54 PM IST
Topics : Bihar News Bihar Politics JDU Nitish Kumar Shrawan Kumar