जानें राज्यसभा के विदाई समारोह में खरगे ने किसके लिए बोल दी ऐसी बात कि पीएम मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी!

राज्यसभा में सांसदों की विदाई के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे के एक चुटीले बयान ने सबको लोटपोट कर दिया। आखिर देवेगौड़ा और अठावले को लेकर खरगे ने ऐसा क्या कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी ठहाके लगाने को मजबूर हो गए? पढ़ें सदन के इस मजेदार पल की पूरी इनसाइड स्टोरी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 March 2026, 7:02 PM IST

New Delhi: राज्यसभा में सांसदों की विदाई के दौरान उस वक्त दिलचस्प माहौल बन गया जब विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने खास अंदाज में भाषण दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पर चुटीले अंदाज में टिप्पणी की, जिससे पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी मुस्कान नहीं छिपा सके।

“मोहब्बत हमसे, शादी उनसे” वाले बयान पर गूंजे ठहाके

सदन को संबोधित करते हुए खरगे ने देवेगौड़ा के साथ अपने लंबे राजनीतिक संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वे उन्हें दशकों से जानते हैं और उनके साथ काम भी किया, लेकिन अचानक उन्होंने राजनीतिक तौर पर अलग राह चुन ली। इस पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि “प्यार हमारे साथ और साथ किसी और का”, जिस पर सदन में हंसी की लहर दौड़ गई।

अठावले की कविताओं पर भी ली चुटकी

खरगे यहीं नहीं रुके। उन्होंने रामदास अठावले की कविताओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में अक्सर प्रधानमंत्री की तारीफ सुनने को मिलती है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे अठावले के पास प्रशंसा के अलावा कोई और विषय ही नहीं बचा है। इस टिप्पणी के बाद एक बार फिर सदन में ठहाके गूंज उठे।

राजनीति में नहीं होता ‘रिटायरमेंट’

Gorakhpur Crime: फर्जी कागजात से जमीन बेचने का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

हंसी-मजाक के बीच खरगे ने एक गंभीर बात भी रखी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोग कभी पूरी तरह से रिटायर नहीं होते। उनके भीतर देश सेवा की भावना हमेशा बनी रहती है, चाहे वे किसी पद पर हों या नहीं।

विदा ले रहे सांसदों को दी शुभकामनाएं

खरगे ने अप्रैल से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त होने वाले सांसदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा एक निरंतर चलने वाली संस्था है, जहां समय-समय पर नए सदस्य आते हैं और कुछ सदस्य विदा लेते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस सदन में बिताया गया समय उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण और सीख देने वाला रहा है।

जेठ के खिलाफ शिकायत लेकर बहुरानी रूबी पहुंची पुलिस के पास, मैनपुरी पुलिस से बोली- साहब! मेरी मदद करो

वरिष्ठ नेताओं के योगदान को सराहा

अपने संबोधन में खरगे ने शरद पवार के दोबारा सदन में आने पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह, केटीएस तुलसी और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे नेताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने सदन की कार्यवाही को समृद्ध बनाया है और उनकी भूमिका हमेशा याद रखी।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 18 March 2026, 7:02 PM IST