
लोकसभा की कार्यवाही रद्द (Img: Internet)
New Delhi: प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर 19 और 20 मार्च को निर्धारित संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही रद्द कर दी गई हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, गुरुवार (19 मार्च) और शुक्रवार (20 मार्च) को तय बैठकों को चैत्र शुक्लादि, गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चांद और जमात-उल-विदा के अवसर पर स्थगित किया गया है। रद्द की गई बैठकों के स्थान पर अब लोकसभा शनिवार, 28 मार्च और रविवार, 29 मार्च को बैठेगी। 19 और 20 मार्च के लिए सूचीबद्ध तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के उत्तर अगली बैठक में सदन की मेज पर रखे जाएंगे। हालांकि, पुनर्निर्धारित तिथियों पर प्रश्नकाल नहीं होगा।
Location : New Delhi
Published : 18 March 2026, 10:59 AM IST