CJP Protest Remarks Controversy: आलोचना के बाद कंगना रनौत ने बदला सुर, अब युवाओं को लेकर कही बड़ी बात

कंगना रनौत एक बार फिर Gen Z को लेकर चर्चा में हैं। जंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शन पर उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह सवाल उठे, उसके बाद अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना ने अब युवाओं को लेकर बिल्कुल अलग बात कही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 August 2026, 2:35 PM IST

New Delhi: अभिनेत्री से नेता बनीं और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन को लेकर उनकी टिप्पणी के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब इसी विवाद के बीच कंगना ने Gen Z को लेकर अपना रुख साफ किया है। 

कंगना ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के गलत व्यवहार को पूरी Gen Z का प्रतिनिधि मानना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक, कुछ लोग पूरी पीढ़ी की छवि खराब कर सकते हैं, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि सभी युवा उसी सोच या व्यवहार के हैं।

“कुछ लोग पूरी पीढ़ी की तस्वीर नहीं दिखाते”

कंगना ने युवाओं का बचाव करते हुए कहा कि Gen Z देश की सबसे बड़ी ताकत है और इस पीढ़ी पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लंबे समय से Gen Z के जनादेश के कारण सत्ता में है। उन्होंने विरोध प्रदर्शनों का उदाहरण देते हुए कहा कि झारखंड में प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्र शांतिपूर्वक और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रख रहे हैं। कंगना ने उन युवाओं का भी जिक्र किया जो अलग-अलग प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर लौटे और अपनी उपलब्धियां प्रधानमंत्री तथा देश को समर्पित कीं।

ये भी पढ़ें- यूपी में Gen-Z का दिल जीतने की तैयारी में BJP, पेपर लीक की नाराजगी दूर करने को तैयार हुआ खास एक्शन प्लान

उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को नजरअंदाज करके केवल कुछ लोगों के व्यवहार के आधार पर पूरी Gen Z के बारे में राय बनाना सही नहीं होगा।

विवाद शुरू कैसे हुआ?

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो साझा करते हुए प्रदर्शनकारियों के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने प्रदर्शन के माहौल को लेकर बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर बहस तेज हो गई। कई यूजर्स ने कंगना की फिल्मों के पुराने किरदारों के वीडियो और क्लिप साझा करते हुए उनके बयान पर सवाल उठाए। आलोचकों का तर्क था कि फिल्मों में निभाए गए किरदारों और असल जिंदगी के व्यवहार की तुलना कैसे की जा सकती है?

ये भी पढ़ें- कब्रिस्तान के पास अकेली रहती थी महिला, फिर भूसे की राख से निकलीं जली हड्डियां… जानिए पीलीभीत हत्याकांड की पूरी मिस्ट्री

कंगना ने इस आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि पर्दे पर निभाए गए किरदारों को वास्तविक जिंदगी के युवाओं के व्यवहार से जोड़ना सही नहीं है।

अब नजर आगे की फिल्म पर

राजनीतिक बयानबाजी के बीच कंगना का फिल्मी करियर भी चर्चा में है। वह हाल ही में मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसकी OTT रिलीज का इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म 14 अगस्त 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली है। इसके बाद कंगना अपनी चर्चित फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल में नजर आ सकती हैं।

Location :  New Delhi

Published :  8 August 2026, 2:34 PM IST