UP Assembly Election: चुनावी सरगर्मियों के बीच सीएम योगी पहुंचे दिल्ली, अमित शाह समेत कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी से जोर पकड़ने लगीं है। भाजपा समेत सभी दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। सियासी सरगर्मियों के बीच सीएम योगी मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंचे, जहां वे अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 November 2026, 7:44 PM IST

New Delhi: मथुरा में हुई बैठक के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम को दिल्ली दौरे पर पहुंचे। यूपी में चुनावी तैयारियों के लिए सीएम योगी दिल्ली में अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करने वाले हैं। इसके अलावा सीएम योगी पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा नेतृत्व के साथ होने वाली इन बैठकों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ पार्टी अपनी सियासी रणनीति भी तैयार कर सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Img: X)

बैठक में भाजपा के सहयोगी दलों को लेकर भी मंथन हो सकता है। सीट शेयरिंग और टिकट वितरण जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath बोले- स्वस्थ और शिक्षित नारीशक्ति से ही सुरक्षित है राष्ट्र का भविष्य

सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी दिल्ली दौरे के दौरान मंगलवार देर शाम गृह मंत्री अमित शाह  के आवास पर जाएंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच यूपी चुनाव पर चर्चा हो सकती है। इस चर्चा में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीतियों के साथ-साथ, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में अमित शाह और नितिन नवीन के प्रस्तावित कार्यक्रमों और जनसभाओं पर भी बातचीत होने की उम्मीद है।

Location :  New Delhi

Published :  17 November 2026, 7:06 PM IST