UP Election 2027: ओवैसी की डेडलाइन खत्म होने से पहले अखिलेश ने दिया जवाब, AIMIM से गठबंधन पर साफ किया रुख

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा और AIMIM के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज है। अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में सपा का वही गठबंधन रहेगा जो पहले था। वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों को गठबंधन के लिए 2 अक्टूबर तक का समय दिया है। अब नजर AIMIM के अगले फैसले पर है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 October 2026, 1:28 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विपक्षी खेमे में गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की ओर से गठबंधन का खुला ऑफर दिए जाने के बाद अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की स्थिति काफी हद तक साफ कर दी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सपा का वही गठबंधन रहेगा, जो पहले था। उनके इस बयान को AIMIM के साथ संभावित गठबंधन की अटकलों के बीच अहम माना जा रहा है।

जो गठबंधन पहले था, वही आगे रहेगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 30 सितंबर को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के सवाल पर अपनी स्थिति रखी। उन्होंने कहा कि जो गठबंधन पहले था, वही आगे भी रहेगा। उनके बयान का मतलब मौजूदा राजनीतिक समीकरण में सपा के कांग्रेस के साथ गठबंधन को जारी रखने के रूप में सामने आया है।

2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का मास्टरस्ट्रोक: लोकतंत्र सेनानियों को 51 हजार मासिक पेंशन और मुफ्त इलाज का वादा

ओवैसी ने दिया था 2 अक्टूबर तक का समय

असदुद्दीन ओवैसी ने सितंबर में कानपुर की जनसभा में गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि AIMIM उन दलों के साथ हाथ मिलाने को तैयार है, जो उत्तर प्रदेश में बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं। ओवैसी ने कहा था कि उनकी पार्टी 2 अक्टूबर तक इंतजार करेगी और इसके बाद गठबंधन को लेकर अपना फैसला घोषित करेगी।

अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर ओवैसी के सवाल

‘आपके बिना सब सूना’, यूपी चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह के बयान से सियासी तूफान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

गठबंधन की पेशकश के साथ ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फॉर्मूले पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना रहा है कि अगर सामाजिक प्रतिनिधित्व की बात हो रही है तो AIMIM को भी इस राजनीतिक समीकरण में जगह मिलनी चाहिए। ओवैसी लगातार यह मुद्दा उठा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

Location :  Lucknow

Published :  2 October 2026, 1:28 PM IST