लैक्मे फैशन वीक में तमन्ना भाटिया ने भूमिका शर्मा के “Afterglow” कलेक्शन में रैंप वॉक कर सबका ध्यान खींचा। लाल लहंगे, सॉफ्ट मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ उनका लुक सादगी और स्टाइल का परफेक्ट उदाहरण बना।

फैशन की दुनिया में जब भी कोई बड़ा इवेंट होता है, तो कुछ लुक्स ऐसे होते हैं जो लंबे समय तक लोगों की यादों में बने रहते हैं। ऐसा ही एक शानदार नजारा Lakme Fashion Week में देखने को मिला, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री जहां तमन्ना भाटिया ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। जिसकी तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। (सोर्स- एक्स)
तमन्ना ने इस खास मौके पर मशहूर डिजाइनर Bhumi Sharma के लिए रैंप वॉक किया। जैसे ही वह रैंप पर उतरीं, वहां मौजूद दर्शकों की नजरें उन पर ठहर गईं। उनका आत्मविश्वास, ग्रेस और स्टाइल पूरे शो का आकर्षण बन गया। (सोर्स- एक्स)
इस दौरान तमन्ना ने लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना, जो पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन उदाहरण था। इस आउटफिट में भारतीय संस्कृति की झलक साफ नजर आ रही थी, लेकिन इसके डिजाइन में एक नया और फ्रेश टच भी शामिल था। यही वजह रही कि यह लुक आज के ट्रेंड के साथ पूरी तरह मेल खाता दिखा। (सोर्स- एक्स)
खास बात यह रही कि उनका लुक बिल्कुल भी ओवरडन नहीं था। सादगी और स्टाइल का ऐसा संतुलन देखने को मिला, जिसने पूरे आउटफिट को और भी आकर्षक बना दिया। यह उन महिलाओं के लिए एक बेहतरीन प्रेरणा है, जो फेस्टिव या वेडिंग सीजन में एलिगेंट और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। (सोर्स- एक्स)
अगर उनके मेकअप की बात करें, तो वह भी आउटफिट के साथ पूरी तरह सिंक में नजर आया। चेहरे पर सॉफ्ट ग्लो, हल्के गुलाबी गाल, ब्राउन-पिंक टोन का लिप कलर और शार्प विंग्ड आईलाइनर ने उनके लुक को और निखार दिया। बालों को उन्होंने हल्के कर्ल्स में खुला रखा, जिससे पूरा लुक नेचुरल और एलिगेंट दिखाई दिया। (सोर्स- एक्स)
हालांकि, इस पूरे लुक की सबसे खास बात उनकी ज्वेलरी रही। तमन्ना ने दो लेयर्ड स्टेटमेंट नेकलेस पहने, जिनमें खूबसूरत स्टोन्स जड़े हुए थे। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने इसके साथ इयररिंग्स, चूड़ियां या रिंग्स नहीं पहनीं। यह एक बोल्ड फैशन चॉइस थी, जिसने उनके लुक को और भी यूनिक बना दिया। (सोर्स- एक्स)