हिंदी
भोजपुरी इंडस्ट्री की ये हसीनाएं अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। प्रोफेशनल दुनिया में हर किसी को दीवाना बना चुकी ये एक्ट्रेस असल जिंदगी में अभी भी सिंगल हैं और अकेले अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।


इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती हैं अक्षरा सिंह। अपने बेबाक अंदाज और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली अक्षरा सिंह का नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में हमेशा शामिल रहा है। 34 साल की अक्षरा ने अभी तक शादी नहीं की है। उनके नाम इंडस्ट्री के एक्टर से जुड़ चुका था, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच सकी।



दूसरे नंबर पर हैं आम्रपाली दुबे। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत जीटीवी के सीरियल से की थी और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। 38 साल की आम्रपाली आज भी सिंगल हैं और अपनी जिंदगी अकेले ही गुजार रही हैं।



भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन के नाम से मशहूर रानी चटर्जी ने कई हिट सॉन्ग और फिल्मों में काम किया, लेकिन 45 साल की उम्र में भी रानी चटर्जी आज भी सिंगल हैं।



34 साल की इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी अपनी जिंदगी अकेले ही गुजार रही हैं।



अब नंबर हैं 35 साल की स्मृति सिन्हा का, जो आज भी अकेली हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया।



इनको कौन नहीं जानता हैं। अपनी कातिलाना अदाओं और सेक्सी डांस से 35 साल की नम्रता मल्ला करोड़ों दिल पर तो राज कर लिया, लेकिन इनके दिल पर कौन राज करेगा, अभी तक पता नहीं। नम्रता मल्ला आज भी अकेले ही जिंदगी गुजार रही हैं।
