Shiny Hair Tips: रूखे और बेजान बालों में चमक लाने के लिए लगाएं ये 5 चीजें, जानें इनके खास तत्व
Shiny Hair Tips: बाल रूखे और बेजान दिखते हैं? नारियल तेल, एलोवेरा जेल, दही, शहद और आर्गन ऑयल जैसे 5 विकल्प बालों को मुलायम और चमकदार दिखाने में मदद कर सकते हैं। जानें इनमें मौजूद खास तत्व और इस्तेमाल का सही तरीका।
बालों की खूबसूरती सिर्फ उनकी लंबाई से नहीं, बल्कि उनकी नेचुरल चमक से भी बढ़ती है। लेकिन धूल, प्रदूषण, धूप और हीट स्टाइलिंग के कारण बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू चीजें बालों को मुलायम और चमकदार दिखाने में मदद कर सकती हैं। आइए ऐसे में जानते हैं कि कौन है वो पांच प्रोडक्ट जो बालों को जल्दी साइन करने में मदद करती है। (Img- Pinterest)
2 / 6
बालों में नेचुरल चमक लाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड, खासकर लॉरिक एसिड, बालों की बाहरी परत को चिकना बनाए रखने और प्रोटीन की कमी कम करने में मदद कर सकता है। इससे बाल कम रूखे महसूस होते हैं और उनमें चमक नजर आ सकती है। तेल की थोड़ी मात्रा लगाएं और अपनी स्कैल्प के अनुसार इस्तेमाल करें। (Img- Pinterest)
3 / 6
एलोवेरा जेल बालों को नमी देने और उन्हें मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है। इसमें पॉलीसैकराइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो नमी बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। बालों की लंबाई पर थोड़ी मात्रा में शुद्ध एलोवेरा जेल लगाएं और कुछ देर बाद अच्छी तरह धो लें। पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी या जलन हो सकती है। (Img- Pinterest)
4 / 6
दही में प्रोटीन, फैट और लैक्टिक एसिड मौजूद होते हैं। इसे बालों पर लगाने से बाल अस्थायी रूप से मुलायम महसूस हो सकते हैं और उनकी सतह पर चमक नजर आ सकती है। हालांकि, दही से बालों की चमक बढ़ने के वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं। सादे दही की थोड़ी मात्रा बालों की लंबाई पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लें। स्कैल्प में जलन हो तो इस्तेमाल बंद कर दें। (Img- Pinterest)
5 / 6
शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, यानी यह नमी को आकर्षित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद शर्करा और अन्य यौगिक बालों को अस्थायी रूप से मुलायम महसूस कराने में सहायक हो सकते हैं। इस्तेमाल के लिए थोड़े से शहद को कंडीशनर में मिलाकर बालों की लंबाई पर लगाएं। कुछ मिनट बाद अच्छी तरह धो लें, ताकि बाल चिपचिपे न रहें। संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले पैच टेस्ट करें और इसे आंखों से दूर रखें। (Img- Pinterest)
6 / 6
आर्गन ऑयल में फैटी एसिड और विटामिन ई से जुड़े एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। इसकी कुछ बूंदें बालों की लंबाई और सिरों पर लगाने से रूखापन कम महसूस हो सकता है और बाल ज्यादा चमकदार दिखाई दे सकते हैं। इसे गीले या सूखे बालों पर बहुत कम मात्रा में लगाएं। ज्यादा तेल लगाने से बाल चिपचिपे दिख सकते हैं। ध्यान रखें कि बालों की चमक के लिए नियमित कंडीशनिंग, कम हीट स्टाइलिंग और बालों के प्रकार के अनुसार देखभाल भी जरूरी है। (Img- Pinterest)