नए साल 2026 की शुरुआत शुभता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें। पहले दिन घर की सफाई, ब्रह्म मुहूर्त में पूजा, तुलसी की सेवा और जरूरतमंदों को दान करने से पूरे साल दुर्भाग्य दूर रहेगा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

1 जनवरी 2026 यानी नए साल का पहला दिन हर किसी के लिए खास होगा। यह दिन दुनियाभर में उत्सव और जश्न के रूप में मनाया जाएगा। माना जाता है कि साल की शुरुआत जिस ऊर्जा से होती है, वही पूरे वर्ष को प्रभावित करती है। इस दिन कुछ विशेष शुभ उपाय करने से पूरे साल के लिए सकारात्मकता बनी रहती है। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
साल की शुरुआत से पहले घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त करना जरूरी है। बेकार सामान और कूड़े-कचरे को बाहर निकालें। द्वार पर हल्दी का पानी या गंगाजल छिड़कें। घर को पूरी तरह साफ-सुथरा रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
नए साल के पहले दिन सुबह उठकर हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करें। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें, सूर्य देव को अर्घ्य दें और पूजाघर में दीप जलाएं। प्रतिदिन ध्यान, पूजा और स्नान करने का संकल्प लें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पूरे वर्ष के लिए सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
साल की शुरुआत गुरुवार से हो रही है, इसलिए तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और भगवान विष्णु प्रसन्न रहते हैं। यदि घर में पहले से तुलसी का पौधा है, तो जल अर्पित करें और दीप जलाएं। यह उपाय पूरे साल परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखता है। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
नए साल के पहले दिन गरीबों और जरूरतमंदों में भोजन, कंबल या गर्म कपड़े दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पितृ और देव कृपा बनी रहती है। दान करने से न केवल दूसरों की मदद होती है, बल्कि आपके घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। इसे साल की पहली अच्छी शुरुआत माना जाता है। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)