New Year 2026: नए साल का जश्न बना ग्लोबल फेस्टिवल, भारत और दुनिया का हर कोना है रंगीन; देखें तस्वीर
भारत से लेकर दुबई और न्यूयॉर्क तक, नया साल 2026 धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों, पहाड़ियों, समुद्र तटों और विश्व प्रसिद्ध बॉल ड्रॉप तक, हर जगह उत्सव और खुशियों का माहौल है।
भारत में नया साल 2026 आने में सिर्फ एक दिन बाकी है। देशभर में लोग उत्साह और हर्षोल्लास के साथ नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। मंदिरों, पर्यटन स्थलों और प्रमुख शहरों में जश्न की धूम है। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ नए साल का आनंद लेने के लिए खास प्लान बना रहे हैं।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
नए साल के दिन भारत के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों और मंदिरों में भारी भीड़ रहती है। लोग ईश्वर का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करते हैं। अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन और रामेश्वरम जैसे प्राचीन नगरियों में भक्तों की संख्या सबसे अधिक रहती है। यह परंपरा सुख, समृद्धि और खुशियों की कामना के लिए की जाती है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में नए साल के लिए पर्यटक जमकर तैयारी कर रहे हैं। नैनीताल, मनाली, औली, ऋषिकेश, कसोल, शिमला और धर्मशाला में लोग परिवार के साथ घूमने आते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी हवाओं के बीच लोग नए साल की खुशियां मनाते हैं। यह जगहें देशभर के सैलानियों की पहली पसंद हैं।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
गोवा नए साल के सेलिब्रेशन के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में शामिल है। यहां खूबसूरत समुद्र तट, हल्की ठंडी हवाएं और रंग-बिरंगी पार्टियों का आनंद लिया जाता है। लाखों भारतीय और विदेशी पर्यटक गोवा पहुंचते हैं। नई साल की रात समुद्र तट पर लाइव म्यूजिक, नाइट पार्टी और आतिशबाजी के साथ यादगार बनती है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
दुबई में बुर्ज खलीफा पर होने वाली आतिशबाजी का दुनिया भर में खास महत्व है। लोग नए साल का स्वागत देखने के लिए बुर्ज खलीफा के आस-पास जमा होते हैं। यह प्रदर्शन आकर्षक रोशनी और संगीत के साथ रात को यादगार बना देता है। दुबई का यह उत्सव दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर नए साल का सबसे चर्चित कार्यक्रम ‘बॉल ड्रॉप’ है। रात 12 बजे एक विशाल क्रिस्टल बॉल धीरे-धीरे नीचे गिरती है। लाखों लोग इस पल को देखने के लिए इकट्ठा होते हैं। यह परंपरा विश्वभर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्रतीक बन चुकी है और टीवी व सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)