नई जनरेशन Hyundai Creta की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। 2027 में लॉन्च होने वाली इस SUV में नया डिजाइन, 19-इंच अलॉय व्हील्स, एडवांस फीचर्स और पहली बार हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिल सकता है।

भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta का दबदबा लगातार बना हुआ है। जनवरी 2026 की बिक्री के आंकड़ों में भी क्रेटा ने Kia Seltos, Maruti की SUVs और Tata Sierra जैसी गाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी बेस्ट-सेलिंग पोजिशन बरकरार रखी। अब इसी बीच Creta से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई जनरेशन Hyundai Creta की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, और इसे कई बार सड़क पर टेस्ट के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि यह ऑल-न्यू Creta साल 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। (img source: google)
टेस्टिंग के दौरान दिखी तस्वीरों से साफ है कि नई Creta का डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगा। हालांकि टेस्ट म्यूल पूरी तरह कवर था, लेकिन इसके साइज और स्टांस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि SUV पहले से ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी। यह बदलाव हाल ही में लॉन्च हुई नई जनरेशन Kia Seltos की तर्ज पर हो सकता है। नई Creta में शार्प बॉडी लाइन्स, नया फ्रंट प्रोफाइल और ज्यादा प्रीमियम लुक देखने को मिल सकता है, जिससे यह सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक बनेगी। (img source: google)
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, नई Hyundai Creta में 19-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इन अलॉय व्हील्स के साथ 235/45 सेक्शन के चौड़े टायर्स मिलने की उम्मीद है, जो न सिर्फ लुक को स्पोर्टी बनाएंगे बल्कि हाईवे ड्राइविंग में बेहतर ग्रिप भी देंगे। (img source: google)
फीचर्स के मामले में भी नई Creta में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट + डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स, साइड पार्किंग सेंसर्स, फ्रंट और रियर डैशकैम और 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इन अपडेट्स के साथ Creta सीधे तौर पर सेगमेंट की सबसे टेक-लोडेड SUVs में शामिल हो जाएगी। (img source: google)
नई जनरेशन Hyundai Creta का सबसे बड़ा अपडेट इसका हाइब्रिड इंजन ऑप्शन माना जा रहा है। खबर है कि कंपनी अपने 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर सकती है। इससे बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन मिलेगा। हालांकि, मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प पहले की तरह जारी रहने की संभावना है, ताकि ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिल सकें। (img source: google)
नई Creta सिर्फ डिजाइन अपडेट तक सीमित नहीं रहेगी। बड़ा साइज, ज्यादा प्रीमियम केबिन, लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इसे भविष्य के लिहाज से एक मजबूत SUV बनाएंगे। यही वजह है कि लॉन्च से पहले ही इसे लेकर बाजार में जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है। (img source: google)