Mr Faisu Wedding: मशहूर यूट्यूबर मिस्टर फैजू ने मक्का में किया निकाह, सामने आई दुल्हन की पहली झलक
फेमस यूट्यूबर और डिजिटल क्रिएटर मिस्टर फैजू ने सऊदी अरब के मदीना शरीफ में निकाह कर लिया है। उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी दी है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर और खतरों के खिलाड़ी फेम फैसल शेख यानी मिस्टर फैजू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ समय पहले एक व्लॉग में वेडिंग कार्ड सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया था। अब आखिरकार यूट्यूबर ने खुद इन तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिससे उनके चाहने वाले बेहद खुश नजर आ रहे हैं। (Img- Instagram)
2 / 5
मिस्टर फैजू ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा करते हुए फैंस को चौंका दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की बेहद प्यारी और मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं। खास बात यह है कि यूट्यूबर ने यह पवित्र निकाह किसी आलीशान होटल में नहीं, बल्कि सऊदी अरब के बेहद खूबसूरत और पवित्र शहर मदीना शरीफ में पूरे परिवार की मौजूदगी में संपन्न किया है। (Img- Instagram)
3 / 5
सामने आई तस्वीरों में नवविवाहित जोड़ा एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। दूल्हेराजा बने मिस्टर फैजू सफेद रंग की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी दुल्हन भी सफेद लिबास और उस पर जच रहे लाल रंग के दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैजू अपनी दुल्हन को देखते हुए अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे, जो उनकी खुशी को बयां कर रहा है। (Img- Instagram)
4 / 5
अपनी शादी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मिस्टर फैजू ने कैप्शन में बेहद प्यारा संदेश लिखा। उन्होंने पवित्र कुरान की आयत "और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया" (सूरह अन-नबा 78:8) का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि एक सपने के सच होने के लिए अल्लाह का शुक्र है और मदीना जैसे खूबसूरत शहर में परिवार के साथ निकाह होना ऐसी नेमत है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। (Img- Instagram)
5 / 5
अपनी इस नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए मिस्टर फैजू ने अपने सभी चाहने वालों से दुआओं में याद रखने की अपील की है। उन्होंने दुआ मांगी कि अल्लाह उनकी इस नई शादी को बेपनाह प्यार और बरकत से नवाजे। जैसे ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैंस के साथ-साथ तमाम सेलिब्रिटी भी उन्हें कमेंट्स के जरिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। (Img- Instagram)
हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर और खतरों के खिलाड़ी फेम फैसल शेख यानी मिस्टर फैजू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ समय पहले एक व्लॉग में वेडिंग कार्ड सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया था। अब आखिरकार यूट्यूबर ने खुद इन तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिससे उनके चाहने वाले बेहद खुश नजर आ रहे हैं। (Img- Instagram)
मिस्टर फैजू ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा करते हुए फैंस को चौंका दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की बेहद प्यारी और मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं। खास बात यह है कि यूट्यूबर ने यह पवित्र निकाह किसी आलीशान होटल में नहीं, बल्कि सऊदी अरब के बेहद खूबसूरत और पवित्र शहर मदीना शरीफ में पूरे परिवार की मौजूदगी में संपन्न किया है। (Img- Instagram)
सामने आई तस्वीरों में नवविवाहित जोड़ा एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। दूल्हेराजा बने मिस्टर फैजू सफेद रंग की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी दुल्हन भी सफेद लिबास और उस पर जच रहे लाल रंग के दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैजू अपनी दुल्हन को देखते हुए अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे, जो उनकी खुशी को बयां कर रहा है। (Img- Instagram)
अपनी शादी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मिस्टर फैजू ने कैप्शन में बेहद प्यारा संदेश लिखा। उन्होंने पवित्र कुरान की आयत “और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया” (सूरह अन-नबा 78:8) का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि एक सपने के सच होने के लिए अल्लाह का शुक्र है और मदीना जैसे खूबसूरत शहर में परिवार के साथ निकाह होना ऐसी नेमत है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। (Img- Instagram)