हिंदी
पॉल्यूशन बढ़ने के साथ आंखों में खुजली, जलन और लालपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आयुर्वेद में आंखों की सेहत के लिए कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जैसे त्रिफला जल, गुलाब जल और आंवला का सेवन। ये उपाय आंखों को ठंडक देने और पॉल्यूशन से होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।


बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से आंखों में खुजली, जलन और लालपन की समस्या आम होती जा रही है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने और धूल-धुएं के संपर्क से परेशानी और बढ़ जाती है। (img source: google)



आयुर्वेद के अनुसार आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए साफ-सफाई सबसे जरूरी है। दिन में दो बार ठंडे पानी से आंखें धोने से जलन में राहत मिलती है। (img source: google)



त्रिफला जल से आंखें धोना एक पुराना आयुर्वेदिक उपाय माना जाता है। यह आंखों को ठंडक देने के साथ खुजली और सूजन कम करने में मदद करता है। (img source: google)



गुलाब जल की 1–2 बूंदें आंखों में डालने से तुरंत सुकून मिलता है। यह आंखों की थकान और जलन को शांत करता है। (img source: google)



आंवला आयुर्वेद में आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने और ड्राईनेस कम करने में मदद करता है। (img source: google)



घी को हल्का गर्म कर पैरों के तलवों पर मालिश करने से भी आंखों को आराम मिलता है। यह उपाय आंखों की थकान कम करने में सहायक होता है। (img source: google)



अगर पॉल्यूशन की वजह से आंखों में परेशानी बनी रहती है तो इन आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। (img source: google)
