Fatty Liver को ठीक करने वाली ये 5 ड्रिंक्स… क्या सच में बदल सकती हैं आपकी सेहत?
फैटी लिवर आज की बड़ी समस्या बन चुका है। ग्रीन टी, नींबू पानी, चुकंदर जूस, ब्लैक कॉफी और एप्पल साइडर विनेगर को लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। जानिए ये ड्रिंक्स कैसे लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद कर सकती हैं।
ग्रीन टी को लिवर हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर कैटेचिन्स, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह लिवर की सूजन और तनाव को कम करता है। रोजाना 2 से 3 कप ग्रीन टी पीने से लिवर एंजाइम्स संतुलित रहते हैं और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
2 / 5
गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना लिवर के लिए लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के डिटॉक्स एंजाइम ग्लूटाथियोन को बढ़ाते हैं। यह शरीर में पित्त के निर्माण को बढ़ाकर पाचन सुधारता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है, जिससे लिवर पर दबाव कम होता है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
3 / 5
चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें बेटालेंस और बीटेन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर को नुकसान से बचाते हैं। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और खराब हो चुकी लिवर कोशिकाओं की मरम्मत में सहायक माना जाता है। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका सेवन लाभकारी हो सकता है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
4 / 5
ब्लैक कॉफी फैटी लिवर के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड और कैफीन लिवर की सूजन को कम करते हैं और कोशिकाओं में फैट जमा होने से रोकते हैं। हालांकि इसमें चीनी मिलाने से बचना चाहिए, तभी इसके पूरे फायदे मिल पाते हैं। इस पर कई वैज्ञानिक रिसर्च भी हो चुकी हैं।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
5 / 5
एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह लिवर में जमा फैट को घटाने में सहायक माना जाता है। इसे हमेशा पानी में मिलाकर ही सेवन करना चाहिए ताकि यह सुरक्षित तरीके से असर दिखा सके।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)