Year Ender 2025: इस साल इन कपल्स के घर गूंजी किलकारी, बने माता-पिता
साल 2025 बॉलीवुड के लिए कई मायनों में यादगार रहा। पर्दे पर सफलता तो रही, लेकिन पर्दे के पीछे कई सितारों के घर भी खास पल छिपे हुए थे। कुछ कपल्स ने गुपचुप खुशियों का स्वागत किया, वहीं कुछ परिवारों में नन्हे मेहमान की किलकारी ने सबको चौंका दिया।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल: सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचाई थी। इस साल 24 मार्च 2025 को कपल ने बेटी इवारा का स्वागत किया। इवारा का अर्थ है “ईश्वर का उपहार”। माता-पिता बनने के इस सुखमय पल ने दोनों की जिंदगी में नई खुशियों की शुरुआत कर दी। (Img- Internet)
सागरिका घाटगे और जहीर खान: सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान ने शादी के आठ साल बाद पहली संतान का स्वागत किया। 16 अप्रैल 2025 को कपल के घर बेटे का जन्म हुआ। अपने बेटे का नाम उन्होंने फतेह सिंह खान रखा। यह पल कपल के लिए बेहद खास और यादगार रहा। (Img- Internet)
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने साल 2023 में शादी की थी। इस साल 15 जुलाई 2025 को कपल की बेटी सरायाह मल्होत्रा का जन्म हुआ। इस नए जीवन के आगमन ने दोनों की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय जोड़ा। (Img- Internet)
अरबाज खान और शूरा: खान परिवार में भी इस साल नन्ही खुशियों का आगमन हुआ। अरबाज खान और शूरा खान ने 05 अक्टूबर 2025 को बेटी सिपारा का स्वागत किया। कपल की खुशी का अंदाज शब्दों में बयां करना मुश्किल है। (Img- Internet)
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा ने दिवाली से एक दिन पहले 19 अक्टूबर 2025 को अपने बेटे नीर का स्वागत किया। शादी के दो साल बाद माता-पिता बनने का यह पल उनके लिए बेहद खास रहा। (Img- Internet)
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल: इंडस्ट्री के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए 2025 साल खुशियों से भरा रहा। 07 नवंबर 2025 को कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया। इसके अलावा, विक्की की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। (Img- Internet)
राजकुमार राव और पत्रलेखा: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह 15 नवंबर 2025 को अपनी पहली संतान का स्वागत किया। इस दिन उनके लिए बेहद खास और यादगार साबित हुआ। (Img- Internet)