Apple Siri में आएगा बड़ा AI अपग्रेड, Gemini के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स; जानें क्या होंगे नए बदलाव?
Aple Siri को मिलने वाला है बड़ा AI अपग्रेड। Google Gemini AI के साथ Siri बनेगी ज्यादा स्मार्ट, मिलेगी पर्सनल कॉन्टेक्स्ट समझने, ऐप एक्शन और ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस जैसे फीचर्स। जानिए नया Siri कब होगा लॉन्च और क्या होंगे बदलाव।
डिजिटल असिस्टेंट Siri नए वर्जन में (Img Source: Google)
Apple यूजर्स लंबे समय से डिजिटल असिस्टेंट Siri के नए और ज्यादा स्मार्ट वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। साल 2024 में Apple ने WWDC के मंच से ऐलान किया था कि Siri को Apple Intelligence के साथ पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा, लेकिन अब तक यह फीचर्स रोलआउट नहीं हो पाए। इसी बीच अब Apple ने बड़ा कदम उठाते हुए Google के Gemini AI मॉडल के साथ साझेदारी की है। माना जा रहा है कि Gemini AI की ताकत मिलने के बाद Siri का नया वर्जन इस साल लॉन्च किया जा सकता है। (Img Source: Google)
Apple और Google दोनों ने पहले ही संकेत दिए हैं कि Siri के अपग्रेडेड वर्जन पर काम चल रहा है। Gemini AI के जुड़ने से Siri न सिर्फ पहले से ज्यादा स्मार्ट होगी, बल्कि यूजर की जरूरतों को भी बेहतर तरीके से समझ पाएगी। WWDC 2024 में Apple ने Siri के लिए जिन फीचर्स का वादा किया था, वे अब Gemini AI की मदद से हकीकत बन सकते हैं। (Img Source: Google)
नए वर्जन में Siri यूजर के ईमेल, मैसेज, फोटो, फाइल्स और कैलेंडर इवेंट्स को समझकर ज्यादा सटीक जवाब दे सकेगी। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी फॉर्म में ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालना हो, तो Siri यूजर की सेव फोटो या डॉक्यूमेंट से सही जानकारी निकालकर मदद कर सकेगी। इससे रोजमर्रा के काम काफी आसान हो जाएंगे। (Img Source: Google)
अपग्रेडेड Siri में App Actions फीचर मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए यूजर बिना किसी ऐप को ओपन किए ही काम पूरा कर पाएगा। जैसे-फोटो एडिट करना, फाइल को किसी खास फोल्डर में सेव करना और मैसेज या ईमेल ड्राफ्ट करना। यूजर सिर्फ Siri को कमांड देगा और काम अपने आप पूरा हो जाएगा। (Img Source: Google)
Apple के मुताबिक, Siri को On-Screen Awareness भी मिलेगी। यानी Siri समझ पाएगी कि उस समय स्क्रीन पर क्या दिख रहा है। अगर कोई यूजर मैसेज में नया पता भेजता है, तो Siri उस पते को पहचानकर कॉन्टैक्ट में अपडेट कर सकेगी। यह फीचर मल्टीटास्किंग को काफी आसान बना देगा। (Img Source: Google)
Google का Gemini AI मॉडल नेचुरल लैंग्वेज, कॉन्टेक्स्ट और मल्टीमॉडल इनपुट को बेहतर तरीके से समझने के लिए जाना जाता है। Siri में इसके जुड़ने से जवाब ज्यादा नेचुरल होंगे, कमांड्स को बेहतर तरीके से समझा जाएगा और AI ज्यादा तेजी से सीख पाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे Siri, Google Assistant और ChatGPT जैसे AI असिस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे पाएगी। (Img Source: Google)
हालांकि Apple ने अभी कोई फिक्स डेट नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि 2025 में iOS के बड़े अपडेट के साथ नया Siri रोलआउट किया जा सकता है। Apple यूजर्स को इस अपग्रेड से काफी उम्मीदें हैं। (Img Source: Google)