औरैया जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दी नसीहत, इस मामले पर दिए सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार प्राप्त संदर्भों और शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए शून्य संतुष्टि प्रतिशत पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 August 2025, 7:00 PM IST

Auraiya: जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार प्राप्त संदर्भों और शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए शून्य संतुष्टि प्रतिशत पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण समाधान हो ताकि जनता संतुष्ट हो और पुनः शिकायत न करनी पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।

समीक्षा में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जल निगम, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, चकबंदी अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा विभाग आदि के कई अधिकारियों के निस्तारण कार्यों में शून्य प्रतिशत संतुष्टि पाया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में आगामी सप्ताह में आरोग्यम शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए ग्रामवार नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य योजना तैयार करें। शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को लाभ पहुंचाने, गंदगी एवं अन्य अव्यवस्थाओं को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसी भी बीमारी के फैलने से रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए झंडों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जनजागरूकता की भूमिका अहम है। सभी संबंधित अधिकारी समय से झंडों की व्यवस्था करें और 12 अगस्त तक इसे पूरे जनपद में वितरण कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

साथ ही, उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पुस्तकालय एवं ग्राम उत्सव भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके। जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी के कार्यालय में समय से न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी जारी किए।

डॉ. त्रिपाठी ने जोर दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों का शीघ्र समाधान शासन की प्राथमिकता है और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पालन निष्ठा से करें।

इस गंभीर बामीर से जूझ रहे लोगों को मिलेगी मुफ्त दवा, लाखों मरीजों को मिलेगी राहत

Location : 
  • Auraiya

Published : 
  • 7 August 2025, 7:00 PM IST