यूसुफ पठान के दिवाली संदेश ने जीत लिया फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर खूब सराहना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने दीपोत्सव के मौके पर देशवासियों को पांचों त्योहारों की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश साझा किया, उनके इस संदेश ने लोगों का ध्यान खींचा और फैंस को काफी पसंद आया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 November 2026, 11:43 AM IST

New Delhi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बहरामपुर से टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने दीपोत्सव के मौके पर देशवासियों को पांचों त्योहारों की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश साझा किया, जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का जिक्र किया। उनके इस संदेश ने लोगों का ध्यान खींचा और फैंस को काफी पसंद आया। यूसुफ पठान के इस प्यार भरे संदेश को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है।

यूसुफ पठान के दिवाली संदेश ने खींचा लोगों का ध्यान

यूसुफ पठान ने अपने संदेश में सभी के लिए सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दिवाली का यह त्योहार हर घर में खुशियां लाए और लोगों के जीवन को रोशनी और नई उम्मीदों से भर दे। उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर लोगों ने पसंद किया। एक मुस्लिम सांसद और पूर्व क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने दिवाली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देकर आपसी भाईचारे और सम्मान का संदेश भी दिया।

यूसुफ पठान ने दी पांचों त्योहारों की शुभकामनांए(x)

सोशल मीडिया पर लोगों ने की यूसुफ पठान की तारीफ

यूसुफ पठान का दिवाली संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। उनके फैंस और बहरामपुर के लोगों ने इस पहल की सराहना की। कई यूजर्स ने उनके संदेश को शेयर करते हुए उनकी सोच और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना की तारीफ की। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

बल्ले और गेंद दोनों से चमका यूसुफ पठान का करियर

यूसुफ पठान का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 57 वनडे मैच खेले, जिनकी 41 पारियों में 810 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.60 रहा। उनके नाम वनडे में 2 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं। बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और 33 विकेट अपने नाम किए।
वहीं, टी20 इंटरनेशनल में यूसुफ पठान ने भारत के लिए 22 मैच खेले। इनमें उन्होंने 146.54 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए और 13 विकेट भी हासिल किए। उनकी पहचान एक ऐसे ऑलराउंडर के रूप में रही, जो जरूरत पड़ने पर बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान दे सकते थे।

Location :  New Delhi

Published :  7 November 2026, 11:43 AM IST