El Nino & Cold Wave: सर्दियों में रजाई-कंबल की नहीं होगी जरूरत, अल नीनों ने बदला मौसम का रुख, लेकिन रहें सावधान

इस साल उत्तर भारत में नवंबर के मध्य तक ठंड का असर काफी कमजोर है और इसकी बढ़ने की संभावना दिसंबर अंत से है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जनवरी की शुरुआत में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है और इसका मुख्य कारण अल नीनो बताया जा रहा है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 14 November 2026, 2:28 PM IST

New Delhi: जैसा कि आप देख ही रहे हैं कि नवंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक उत्तर भारत में ठंड नाममात्र है। बाकि सालों के हिसाब से अभी तक कड़ाके की ठंड पड़ जानी चाहिए थी, लेकिन अभी सिर्फ धुंध और कोहरा ही देखने को मिल रहा है। इस वक्त देश में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है, ठंड की मात्रा कम हो रही है। दिन में तो गर्मी का अहसास हो ही रहा है, पर सुबह और रात में भी ज्यादा ठंड नहीं लग रही है।

मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। मौसम वैज्ञानिक डीएस पई के आकलन के मुताबिक, नवंबर के आखिरी 3 से 4 दिनों में देर रात और सुबह के समय तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

देशभर में मौसम का बड़ा उलटफेर, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, दक्षिण भारत और अंडमान में IMD की बड़ी चेतावनी

साल के अंत में पड़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, इस साल भारत में ठंड का कहर कम देखने को मिलेगा। पर इसका मतलब ये नहीं है कि ठंड बिल्कुल नहीं पड़ेगी। कड़ाके की ठंड दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पड़ने की आशंका है। यानी नए साल के समय ठंड़ का असली कहर महसूस किया जा सकता है। डीएस पई का आकलन है कि दिसंबर से फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में कोल्ड-डे की घटनाएं कम रह सकती हैं। इसके अलावा शीतलहर का फैलाव भी सीमित रहने की संभावना जताई गई है।

क्या है इस वक्त तापमान ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 10 से 15 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। अभी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 12 से 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान इस वक्त 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए, पर इस साल अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अल नीनो का असर घटा सकता है शीतलहर

ऐसा कहा जा रहा है कि यह मौसम का बदलता मिजाज अल नीनो की वजह से हो रहा है। पर उससे पहले जान लेते हैं कि आखिर अल नीनो क्या है? अल नीनो प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म होने की मौसमी स्थिति है, जो इस समय दुनिया भर के मौसम को प्रभावित कर रही है।

अल नीनो के कारण अभी तक ठंड ने दस्तक नहीं दी है। वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अल नीनो का असर प्रशांत महासागर में बहुत मजबूत है और यह असर नवंबर से दिसंबर तक रहेगा।

Weather Update: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम खराब, कई इलाकों में भारी बारिश और ठंड का प्रकोप

डीएस पई और स्मिता नायर के रिसर्च में पता चला है कि अल नीनो वाले वर्षों के दौरान शीतलहर की गतिविधियां कम रहने का संबंध सामने आया है। पई के 1971 से 2020 तक के अध्ययन के अनुसार, 18 अल नीनो वर्षों में से 11 में शीतलहर वाले दिनों की संख्या औसत से कम रही थी।

Location :  New Delhi

Published :  14 November 2026, 2:28 PM IST