
मौसम अपडेट (Img: Google)
New Delhi: देश के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। इसकी वजह से गर्मी और उमस ने फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि अब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से मानसून पूरी तरह लौट चुका है।
राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा, हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से 8-12 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। ऐसे में रविवार, 29 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-NCR में शुष्क मौसम रहेगा और गर्मी व उमस का असर बना रहेगा।
भारी बारिश के बाद उत्तराखंड में अब उमस भरी गर्मी का सामना, मौसम विभाग ने दी जानकारी
हालांकि उत्तर भारत में मानसून जा चुका है, लेकिन दक्षिण भारत और कुछ मध्य राज्यों में बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। 27 सितंबर को यह सिस्टम आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। वहीं ओडिशा में रेड अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 26-30 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे क्षेत्रों से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है। उत्तराखंड में अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, दोपहर में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का एहसास बढ़ा है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। जबकि, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पूरी तरह शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी।
UP Weather Update: यूपी में नहीं मिलेगी राहत, गर्मी और उमस से अगले 5 दिन बेहाल रहेंगे लोग
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र शामिल हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अक्टूबर के पहले सप्ताह से देश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जा सकता है। हालांकि, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से धीरे-धीरे सर्दियों की शुरुआत हो सकती है, खासकर पहाड़ी राज्यों और उत्तर भारत में।
Location : New Delhi
Published : 27 September 2025, 10:58 AM IST
Topics : Bay of Benga Delhi monsoon red alert Weather Update