
दिल्ली-NCR में शीतलहर जारी
New Delhi: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम संबंधी गंभीर परिस्थितियों का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर जारी रहेगी, वहीं दक्षिण भारत में तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली एनसीआर, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। यह शीतलहर सुबह और रात के समय को और ठंडा बना सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बिहार, असम, मेघालय और पश्चिम राजस्थान में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में रात और सुबह के वक्त हल्की शीतलहर का असर रह सकता है जिससे ठंड का अनुभव बढ़ेगा। हालांकि दिन में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन सुबह और रात को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली-NCR में ठंड
दक्षिण भारत में 15 से 20 अक्टूबर तक मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ओडिशा, केरल, माहे, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप के इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, केरल के तटों और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में 35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ हवाएं चल सकती हैं जिससे तूफानी मौसम का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और मालदीव के आसपास के इलाकों में भी तूफान का खतरा बढ़ सकता है।
Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ ठड़ा-ठड़ा कुल-कुल, जानें कितना रहेगा आज का तापमान
15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल और माहे में तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। खासकर 15 से 16 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही 16 से 18 अक्टूबर तक लक्षद्वीप में भी तूफानी हवाओं का सामना किया जा सकता है।
पूर्व और मध्य भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। ओडिशा में 15 और 16 अक्टूबर के दौरान बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान आ सकता है। विदर्भ में भी 15 और 16 अक्टूबर को बिजली और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 16 और 17 अक्टूबर को ठंडी हवाएं चल सकती हैं जो सर्दी का अहसास बढ़ाएंगी।
UP Weather Update: प्रदेश में बढ़ने लगा ठंड का अहसास, जानिये कैसा रहेगा आपके जिले का हाल
पश्चिम भारत में 15 से 17 अक्टूबर तक मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान इन क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास होगा।
Location : New Delhi
Published : 15 October 2025, 7:39 AM IST