UPSC Top 20 List: जानिए देश के किस जिले और राज्य से हैं टॉप 20 आईएएस टॉपर

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिए देश के किस जिले और राज्य से हैं टॉप 20 आईएएस टॉपर के बारे में

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 April 2025, 2:50 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार 1009 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है। ये अभ्यर्थी अब ट्रेनिंग के बाद आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य सेवाओं के जरिए देश की सेवा करेंगे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले शक्ति दुबे ने यूपीएससी में टॉप किया है। आईएएस टॉपर शक्ति दुबे के बाद दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल रहीं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिए देश के किस जिले और राज्य से हैं टॉप 20 आईएएस टॉपर।

शक्ति दुबे की मेहनत की कहानी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने FIRST रैंक हासिल कर टॉप किया। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट पूरा किया और साल 2018 से UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

कौन हैं हर्षिता गोयल

हर्षिता गोयल का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था, लेकिन बाद में उनका परिवार गुजरात चला गया क्योंकि उनके पिता निजी क्षेत्र (निजी संगठन) में काम करते थे। हर्षिता ने अपनी प्रारंभिक और स्कूली शिक्षा गुजरात के वडोदरा शहर में प्राप्त की।यूपीएससी ने सीएसई परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। हर्षिता गोयल ने यूपीएससी सीएसई 2024 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है।

डोंगरे अर्चित पराग कायम की एक नई मिसाल

यूपी के प्रयागराज के डोंगरे अर्चित पराग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। अर्चित हमारे मेन्स मास्टर प्रोग्राम और CSAT कक्षाओं का हिस्सा रहे हैं जहाँ उन्होंने अपनी तैयारी को एक नई दिशा दी। उनकी यह बड़ी उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो यूपीएससी की राह पर अपने सपनों को साकार करने की ओर अग्रसर हैं।

शाह मार्गी चिराग कड़ी मेहनत का शानदार परिचय

शाह मार्गी चिराग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी योग्यता और कड़ी मेहनत का शानदार परिचय दिया है। उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। चिराग की सफलता न केवल उनके परिवार और शिक्षकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन छात्रों के लिए भी प्रेरणा है जो पारंपरिक विषयों से हटकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं।

आकाश गर्ग अपनी प्रतिभा से हासिल की सफलता

आकाश गर्ग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर पांचवीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का लोहा मनवाया है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई पूरी की है। आकाश की यह सफलता उनकी लगन और संतुलित दृष्टिकोण का उदाहरण है, जो कई अन्य उम्मीदवारों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।

कोमल ने शिक्षा में रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली कोमल ने अपने शैक्षणिक सफर में शानदार उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने 97% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित IIT रुड़की से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की, जिससे उनका शैक्षणिक सफर और भी प्रेरणादायक बन गया।

आयुषी बंसल मुश्किलों का सामना कर पाई सफलता 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली आयुषी बंसल ने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना करने के बावजूद यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। आयुषी ने यूपीएससी 2022 में 188वीं रैंक हासिल की थी, जबकि 2023 में उन्होंने खुद को और बेहतर करते हुए 97वीं रैंक हासिल की।

राज कृष्ण झा की मेहनत और लगन लाई रंग

बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले राज कृष्ण झा ने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेपाल के जापा जिले से पूरी की और उसके बाद बिहार बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मोतीलाल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने नौकरी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत से इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की।

आदित्य ने UPSC में दिखाया दम

हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी आदित्य ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने NIT इलाहाबाद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और परीक्षा में एंथ्रोपोलॉजी को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

दूसरे प्रयास में मयंक त्रिपाठी को मिली सफलता

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले मयंक ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 10वीं रैंक हासिल की है। यह उनका दूसरा प्रयास था, जबकि पहले ही प्रयास में उन्होंने 337वीं रैंक हासिल कर सफलता का स्वाद चखा था। मयंक की लगन और लगातार प्रयासों का ही नतीजा है कि उन्होंने इतनी बड़ी छलांग लगाई।

एट्टाबॉयिना साई शिवानी

भारत के तेलंगाना राज्य के वारंगल की एट्टाबोयिना साई शिवानी ने कड़ी मेहनत और लगन से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

आशी शर्मा बनी यूपीएससी टॉपर

गाजियाबाद की आशी शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 12 वीं रैंक हासिल की है। उनका शैक्षणिक सफर और भी प्रेरणादायक बन गया।

हेमंत की मेहनत लाई रंग

बक्सर के हेमंत ने अपने शैक्षणिक सफर में शानदार उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हेमंत ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 13 वीं रैंक हासिल की है। हेमंत की लगन और लगातार प्रयासों का ही नतीजा है कि उन्होंने इतनी बड़ी छलांग लगाई।

अभिषेक वशिष्ठ की सफलता की कहानी

शाहदरा के अभिषेक वशिष्ठ ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 14 वीं रैंक हासिल की है। यूपीएससी की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत से इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की।

बन्ना वेंकटेश यूपीएससी टॉपर

आन्ध्र प्रदेश राज्य के श्रीकाकुलम ज़िले के बन्ना वेंकटेश ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 15 वीं रैंक हासिल की है। उनका शैक्षणिक सफर और भी प्रेरणादायक बन गया।

माधव अग्रवाल की सफलता की कहानी

मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर के माधव अग्रवाल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 16 वीं रैंक हासिल की है। यूपीएससी की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत से इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की।

संस्कृति त्रिवेदी बनी यूपीएससी टॉपर

छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग की संस्कृति त्रिवेदी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 17 वीं रैंक हासिल की है। संस्कृति त्रिवेदी की लगन और लगातार प्रयासों का ही नतीजा है कि उन्होंने इतनी बड़ी छलांग लगाई।

सौम्या मिश्रा की मेहनत लाई रंग

दिल्ली की सौम्या मिश्रा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 18 वीं रैंक हासिल की है। सौम्या मिश्रा की लगन और लगातार प्रयासों का ही नतीजा है कि उन्होंने यूपीएससी में 18 रैंक हासिल की।

विभोर भारद्वाज यूपीएससी टॉपर

बुलंदशहर के विभोर भारद्वाज ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 19 वीं रैंक हासिल की है। यूपीएससी की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत से इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की।

त्रिलोक सिंह की मेहनत लाई रंग

जोधपुर के त्रिलोक सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 20वीं रैंक हासिल की है। त्रिलोक सिंह की लगन और सतत प्रयासों का ही नतीजा है कि उन्होंने यूपीएससी में 20वीं रैंक हासिल की है।

Location :