Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का तांडव, अगले तीन दिन लू का अलर्ट

यूपी में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। आसमान से बरसती आग से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि बांदा सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने दस जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 May 2026, 6:41 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गरमी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी छुट्टी कर दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 22 से 25 मई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय भीषण लू चलने का अनुमान जताया है. वहीं, 22 से 24 मई के बीच कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है।

बांदा देश का सबसे गर्म स्थान

पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा 48 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ एक बार फिर देश का सबसे गर्म स्थान रहा।  इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

Raebareli: गर्मियों की छुट्टियों में गांव घूमने आये परिवार के साथ हुई ये कभी न भूलने वाली घटना

गर्मी के कारण बाजारों में पसरा सन्नाटा

अलीगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण प्रमुख बाजारों में दिन के समय सन्नाटा पसरा हुआ है। रेलवे रोड स्थित 600 दुकानों वाले शहर के सबसे पुराने बाजार में गर्मी के चलते व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं।

मौसम विभाग ने भीषण लू और रात से समय गर्मी की स्थिति को देखते हुए अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार इस झुलसा देने वाली गर्मी से अभी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अस्पतालों में ‘हीट स्ट्रोक’ (लू लगने) के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। ऐसे में दिन में चली पुरवाई ने आग में घी का काम किया और बढ़े हुए हीट इंडेक्स व आभासी गर्मी ने लोगों को बेचैन किया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में दर्ज किया गया, जहां पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

लखनऊ डीएम का बड़ा आदेश: हीटवेव के खतरे को देखते हुए के स्कूलों में छुट्टी, 22 मई से बंद रहेंगे सभी विद्यालय

इन जिलों में रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर।

Location :  Lucknow

Published :  22 May 2026, 6:31 AM IST