Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु में बड़ा हादसा, एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़, बच्चों सहित लगभग 39 लोगों की मौत, कई लोग घायल

तमिलनाडु के करूर में टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 33 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 September 2025, 4:58 AM IST

Chennai: तमिलनाडु के करूर में टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

 

तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय शनिवार को रैली कर रहे थे, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में अचानक भगदड़ मचने से 36 से अधिक लोग की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. कई लोग बेहोश हो गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

46 लोग निजी अस्पताल में और 12 लोग सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर में और डॉक्टर भेजने का आदेश दिया है। सलेम और नमक्कल से मेडिकल टीमें करूर के लिए रवाना हो रही हैं, जबकि त्रिची और सलेम से 40 से ज्यादा डॉक्टर पहले ही मौके पर हैं। सरकारी अस्पताल मरीजों से ओवरवेल्म हो गया है। राहत कार्यों की निगरानी के लिए मंत्री भी करूर में तैनात किए गए हैं।

तमिलनाडु में बड़ा हादसा

घटना के चलते विजय को अपना भाषण अस्थायी रूप से रोकना पड़ा क्योंकि भीड़ में कई लोग बेहोश हो गए थे। गंभीर भीड़भाड़ के कारण कई पार्टी कार्यकर्ता और बच्चे दबाव में आकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। इस दौरान विजय ने मंच से लोगों से शांति बनाए रखने और एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली करने की अपील की।

 

तमिलनाडु के करूर जिले में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ में बच्चों सहित कई लोगों की मौत पर राज्यपाल आरएन रवि ने शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को “दुखद” बताया. राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन रात में ही करूर पहुंच गए। यहां उन्होंने करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की।

 

 

Location : 
  • Tamil Nadu

Published : 
  • 27 September 2025, 10:20 PM IST