Site icon Hindi Dynamite News

कोयंबटूर दुष्कर्म मामले में आरोपियों का एनकाउंटर…जानें अबतक का पूरा अपडेट

कोयंबटूर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। आरोपियों ने पहले छात्रा का अपहरण किया और फिर उसके साथ हैवानियत की। तीन अज्ञात आरोपी मोपेड पर सवार होकर आए थे। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Post Published By: Nidhi Kushwaha
Published:
कोयंबटूर दुष्कर्म मामले में आरोपियों का एनकाउंटर…जानें अबतक का पूरा अपडेट

Coimbatore: तमिलनाडु में सोमवार रात पुलिस ने मदुरै जिले से तीन आरोपियों का एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, तब पुलिस ने उनके पैर में गोली मारी। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं।

बीस वर्षीय छात्रा को बनाया निशाना

दरअसल, तमिलनाडु के कोयंबटूर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में बैठी 20 साल की छात्रा को निशाना बनाया गया। जिस स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया गया वो इलाका पूरा सुनसान था। आरोपियों ने पहले कार का शीशा तोड़कर बॉयफ्रेंड पर हमला किया और उसके बाद छात्रा को किडनैप कर ले गए। आरोपियों ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया और छात्रा को मरने के लिए ऐसे ही छोड़ दिया। इस घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया। विपक्ष ने भी एमके स्टालिन सरकार पर सुरक्षा को लेकर निशाना साधा है।

आरोपियों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। जब कपल अपनी कार के साथ कोयंबटूर हवाई अड्डे के पीछे वृंदावन नगर में गए थे। तभी वहां तीन लोग मोपेड पर सवार होकर वहां आए। उन्होंने कार का शीशा तोड़ा और प्रेमी पर हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने छात्रा को भी धमाकाया और फिर उसे किडनैप करके ले गए। आरोपियों ने छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।

छात्रा तक कैसे पहुंची पुलिस?

घायल प्रेमी ने पीलामेडु पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद, पुलिस ने करीब 11 बजे रात को छात्रा की तलाश शुरू की। पुलिस ने सुबह 4 बजे पीड़िता को ढूंढ निकाला। लेकिन तबतक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस की जांच में ये भी पता चला की जिस मोपेड से आरोपी आए थे वो भी चोरी की थी। पुलिस ने कहा कि छात्रा की हालत गंभीर है, उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Idli Kadai: धनुष स्टारर फिल्म ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फैल रहे फेक रिव्यूज़ को लेकर दी चेतावनी

मुठभेड़ में तीनो आरोपी गिरफ्तार

बीते सोमवार की रात पुलिस ने मदुरै जिले से तीन संदिग्धों सतीश, गुना और कार्तिक को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी भाग रहे थे, तब पुलिस ने उनके पैर में गोली मारी। तीनों आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं। तीनों एक साथ कोयंबटूर में किराये के कमरे में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले पर और कोई जानकारी नहीं दी है।

आरोपियों को नहीं पहचान पाई पीड़िता

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि पीड़िता मदुरै की रहने वाली है और कोयंबटूर में पढ़ाई कर रही है। वह यहां एक हॉस्टल में रहती है। शहर के पुलिस आयुक्त ए. सरवण सुंदर ने कहा कि छात्रा अभी सदमें में है। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए सात विशेष टीमें बनाई हैं। संदिग्धों की पहचान करने करने के लिए अपराधिक रिकॉर्ड वाले 60 से ज्यादा लोगों की तस्वीरें युवती को दिखाई गई लेकिन अधिकारी ने कहा कि वह हमलावरों को नहीं पहचान सकी।

अन्नाद्रमुक महिला शाखा ने दुष्कर्म और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। भाजपा विधायक वनथी श्रीनिवासन ने सोमवार शाम पार्टी पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा भी किया।

Exit mobile version