Sundar Pichai को Trump ने क्यों कहा ‘Monster’? जवाब सुनकर हंस पड़े लोग

व्हाइट हाउस में AI बैठक के बाद Donald Trump ने Google CEO Sundar Pichai को 'Monster' कहकर तारीफ की। ट्रंप ने उनकी सफलता और कम लाइमलाइट वाली जिंदगी का जिक्र किया। इस पर पिचाई ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उम्मीद है उन्हें इससे बेहतर टैगलाइन मिलेगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 October 2026, 12:11 PM IST

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Google के CEO सुंदर पिचाई को ऐसा कॉम्प्लीमेंट दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग और पत्रकार भी हैरान रह गए। 29 सितंबर को व्हाइट हाउस में टेक और AI जगत की दिग्गज हस्तियों के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने पिचाई को 'Monster' कह दिया। इसके बाद पिचाई ने जिस अंदाज में जवाब दिया, वह भी चर्चा में आ गया।

ट्रंप ने सुंदर पिचाई को क्यों कहा 'Monster'?

व्हाइट हाउस में AI को लेकर हुई हाई-प्रोफाइल बैठक में Google CEO Sundar Pichai समेत कई बड़े टेक लीडर्स शामिल हुए थे। इनमें Meta के मार्क जुकरबर्ग, Nvidia के जेनसन हुआंग और OpenAI के ग्रेग ब्रॉकमैन जैसे नाम शामिल थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने पिचाई की ओर इशारा करते हुए उन्हें 'Monster' बताया।

ट्रंप ने पिचाई की तारीफ करते हुए कहा कि वह इतने बड़े टेक लीडर हैं, लेकिन फिर भी सार्वजनिक तौर पर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते। उन्होंने पिचाई की कम लाइमलाइट वाली जिंदगी की भी तारीफ की।

पिचाई ने दिया मजेदार जवाब

ट्रंप के इस अनोखे कॉम्प्लीमेंट के बाद जब सुंदर पिचाई को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने मुस्कुराते हुए माहौल को और हल्का कर दिया। पिचाई ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 'I'm a monster' से बेहतर कोई टैगलाइन मिलेगी।

पिचाई के इस जवाब पर वहां मौजूद लोग और पत्रकार हंस पड़े। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच का यह मजेदार संवाद तेजी से चर्चा में आ गया।

'Monster' कहने के पीछे क्या था मतलब?

यहां 'Monster' शब्द का इस्तेमाल ट्रंप ने नकारात्मक अर्थ में नहीं किया था। रिपोर्टों के मुताबिक, वह पिचाई के बड़े प्रभाव, सफलता और टेक इंडस्ट्री में उनकी स्थिति की तारीफ कर रहे थे। ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि पिचाई बेहद बड़े टेक साम्राज्य का नेतृत्व करने के बावजूद सार्वजनिक विवादों और लगातार मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

Indian Navy Sailor पर Pakistan से जुड़े एजेंट को जानकारी देने का आरोप, Social Media Friendship से शुरू हुई कहानी

AI पर भी हुई अहम बैठक

यह पूरा घटनाक्रम उस बैठक के बाद हुआ, जिसमें अमेरिकी प्रशासन और टेक कंपनियों के बीच AI की सुरक्षा और भविष्य को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रमुख टेक कंपनियों ने AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए आंतरिक नियंत्रण, निगरानी और स्वतंत्र बाहरी ऑडिट जैसे उपायों पर सहमति जताई।

व्हाइट हाउस ने इसी दिन 'Artificial Intelligence' की जगह सरकारी कामकाज में 'Super Intelligence' या 'SI' शब्द के इस्तेमाल को लेकर कार्यकारी आदेश की जानकारी भी जारी की।

Location :  New Delhi

Published :  4 October 2026, 12:11 PM IST