Site icon Hindi Dynamite News

अंतरिक्ष में परचम लहराकर भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, दिल्ली एयरपोर्ट का जोरदार स्‍वागत

अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने ऐतिहासिक 18 दिवसीय एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रविवार को स्वदेश वापस लौट आए हैं। दिल्ली में उतरते ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं ग्रुप कैप्टन शुक्ला के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की उम्मीद है।
Post Published By: Rohit Goyal
Published:
अंतरिक्ष में परचम लहराकर भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, दिल्ली एयरपोर्ट का जोरदार स्‍वागत

New Delhi: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्ला पहली बार भारत पहुंचे। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने उनका स्‍वागत किया। इस दौरान शुभांशु का परिवार भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहा. साथ ही बड़ी संख्‍या में लोग भी उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर आते ही शुभांशु का जोरदार स्वागत किया गया। शुक्‍ला नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभांशु शुक्ला अपने गृह नगर लखनऊ जाएंगे।

दिल्‍ली एयरपोर्ट से मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और केंद्रीय राज्‍य मंत्री जितेंद्र सिंह शुभांशु शुक्‍ला के साथ बाहर निकले। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ पकड़कर के शुभांशु शुक्‍ला का स्‍वागत किया। इस दौरान ISRO चेयरमैन वी नारायणन भी मौजूद थे।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत के लिए गर्व का क्षण! इसरो के लिए गौरव का क्षण! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति आभार का क्षण। भारत का अंतरिक्ष गौरव भारतीय धरती को छू गया… क्योंकि भारत माता के प्रतिष्ठित सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज तड़के दिल्ली पहुंचे।

उनके साथ एक और समान रूप से कुशल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी थे, जो भारत के पहले मानव मिशन, गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन आईएसएस के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे।

आगे लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और बाद में छात्रों के एक समूह द्वारा स्वागत किए जाने के साथ नई दिल्ली हवाई अड्डे पर दोनों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला।”

शुभांशु शुक्‍ला कतर एयरलाइंस की फ्लाइट QTR 578 से दिल्ली पहुंचे। शुभांशु शुक्‍ला 2.01 बजे दिल्‍ली एयररपोर्ट पर उतरे। शुभांशु की वापसी को लेकर लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिला।शुभांशु शुक्‍ला का दिल्‍ली एयरपोर्ट से बाहर आते ही लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाए।लोगों ने ढोल नगाड़े और डांस-गाने के साथ शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया।

Exit mobile version