बीकानेर हाउस में प्रदर्शन की तस्वीरें हटने के बाद रेहान वाड्रा का तीखा तेवर, बोले- ‘चुप नहीं बैठूंगा, फिर लगाऊंगा प्रदर्शनी’

दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रही फोटो प्रदर्शनी से प्रदर्शनों की तस्वीरें हटाए जाने पर प्रियंका गांधी के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाड्रा ने तीखा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि वह इस पर चुप नहीं बैठेंगे और इन तस्वीरों की प्रदर्शनी दोबारा लगाएंगे। वहीं, बीकानेर हाउस प्रशासन ने इसे अपनी नीति का उल्लंघन बताया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 October 2026, 10:32 AM IST

New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से दिल्ली के प्रदर्शनों से जुड़ी तस्वीरें हटाए जाने का मामला सामने आया है। बीकानेर हाउस में चल रही इस प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाए जाने के बाद रेहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब उनकी तस्वीरों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था, तो उन्हें क्यों हटाया गया।

'चुप बैठना बेइमानी होती'

रेहान वाड्रा ने स्पष्ट किया कि वह एक कलाकार और प्रदर्शनकारी दोनों रूपों में दिल्ली के इन प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि देश में जो कुछ भी चल रहा है, वह उस पर चुप नहीं बैठ सकते क्योंकि ऐसा करना उनके लिए बेइमानी होती। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह इन हटाई गई तस्वीरों की प्रदर्शनी दोबारा जरूर लगाएंगे। इस विवाद के बीच केरल के सीएम वीडी सतीशन ने रेहान को अपने राज्य में इस तरह के आयोजन के लिए खुला आमंत्रण दिया है।

गोरखपुर में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों की खैर नहीं! 17 का चालान, 18 वाहन सीज

रेहान वाड्रा (सोर्स- एक्स)

प्रशासनिक आदेश और बीकानेर हाउस का पक्ष

फोटोग्राफर का आरोप है कि प्रदर्शनी शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले ही तस्वीरें हटाने का आदेश दे दिया गया, जबकि इन तस्वीरों से जुड़ा लेआउट 15 अक्टूबर को ही भेज दिया गया था। रिकॉर्ड के अनुसार, रेहान इससे पहले 2021, 2022 और 2024 में भी बीकानेर हाउस में अपनी फोटो प्रदर्शनियां लगा चुके हैं। हालांकि, उनकी पिछली प्रदर्शनियां लंदन की खाली सड़कों, वन्यजीवों और चेहरों जैसे गैर-राजनीतिक विषयों पर आधारित थीं।

गर्भवती से हैवानियत, लखनऊ के पारा में एसयूवी सवारों का तांडव, विरोध करने पर दंपती को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

दूसरी ओर, बीकानेर हाउस प्रशासन ने पहले ही स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रदर्शनी में लगाई गई कुछ तस्वीरें उनकी नीति के खिलाफ थीं। नियमों के मुताबिक, वहां राजनीतिक, सांप्रदायिक, नग्नता या हिंसा से जुड़े विषयों की प्रदर्शनियों की अनुमति नहीं है और प्रशासन का तर्क है कि रेहान वाड्रा द्वारा इन नीतियों का उल्लंघन किया गया था।

Location :  New Delhi

Published :  24 October 2026, 10:32 AM IST