कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम के दौरे पर हैं। इस दौरान एक रैली में उन्होंने असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य की राजनीति में बाहरी दखल का आरोप लगाते हुए कहा कि असम की कमान दिल्ली के हाथों में है। उन्होंने भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को जमकर घेरा।

असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
नई दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी असम दौरे पर बिस्वनाथ में चुनावी सभा में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर सरमा को जेल भेजा जाएगा और माफी मांगने पर भी उन्हें बख्शा नहीं किया जाएगा।
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की राजनीति में बाहरी दखल हो गया है। उन्होंने कहा कि असम की कमान असल में दिल्ली के हाथों में है। उन्होंने भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले समय में कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर संघर्ष और तेज करेगी।
चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं और नरेंद्र मोदी व अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर रहे हैं।
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, गुजरात में शिक्षक भर्ती का ऐलान, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें
उन्होंने आरोप लगाया कि असम की सरकार को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि दिल्ली से अमित शाह चला रहे हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल करके बड़ी गलती की है। अब उनके परिवार को भी आरोपों का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को माफी मांगने पर भी नहीं छाड़ेंगे और जेल भेजकर दम लेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार के वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए बनाए गए ये केंद्र अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं।
राहुल गांधी का दावा है कि मोदी सरकार इस मामले में किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने सुरक्षा को सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि पीड़ित महिलाएं मदद के लिए भटक रही हैं लेकिन सरकार ने उनके लिए दरवाजे बंद कर रखे हैं।