हिंदी
बारामती एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना (Img: IANS)
pune: दुनिया भर में कड़ी तकनीकि सुरक्षा के बावजूद भी हवाई हादसों का सफर जारी है। सोमवार को महाराष्ट्र में बारामती एयर स्ट्रिप के पास एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। लैडिंग के दौरान हुए हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे में ट्रेनी पायलट बाल बाल बच गया। इस घटना में किसी की मौत की कोई जानकारी नहीं है।
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए विमान एक Training Plane था। विमान हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव टीम पहुंची। इस हादसे को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र के पुणे ज़िले में स्थित बारामती एयरस्ट्रिप के पास हादसे का शिकार हुआ विमान एक प्राइवेट ट्रेनर विमान था।
एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हादसे के स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। प्राथमिक स्तर पर तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। इस बात की जांच की जा रही है कि दुर्घटना का असली कारण क्या है? बारामती एयरफील्ड पर लगातार हो रहे हादसों ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, लेकिन टेक-ऑफ के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रनवे से आगे निकलकर दाईं ओर पक्की जमीन पर चला गया। हालांकि, इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
सीनियर पुलिस अधिकारी संदीप सिंह गिल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12:35 बजे हुई। ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (VT-SEX) में प्रशिक्षक पायलट कैप्टन चिराग शशिकांत दोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंड्रे सवार थे। दोनों नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर थे। हादसे के बाद दोनों सुरक्षित विमान से बाहर निकल आए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने पहली बार उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद दोबारा टेक-ऑफ का प्रयास किया गया। इसी दौरान विमान पर नियंत्रण पूरी तरह नहीं रह पाया और वह रनवे छोड़कर बाहर निकल गया। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
पिछले कुछ महीनों में बारामती एयरपोर्ट पर विमान हादसों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी साल 13 मई को एक निजी प्रशिक्षण विमान लैंडिंग से पहले बिजली के खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में भी इन्टर्न पायलट की जान बच गई थी।
इसके अलावा, 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट के पास एक लियरजेट-45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जांच एजेंसियों की शुरुआती रिपोर्ट में कम दृश्यता, रनवे की स्थिति और ढीली बजरी को हादसे की प्रमुख वजहों में शामिल किया गया था।
घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि टेक-ऑफ के दौरान विमान का नियंत्रण क्यों बिगड़ा।
Location : pune
Published : 9 August 2026, 6:06 PM IST
Topics : Baramati Airport Plane Crash News Pune News