Site icon Hindi Dynamite News

मुंबई में एक करोड़ लोगों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार, 400 किलो RDX और 14 आतंकवादी…

गणेश चतुर्थी पर मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाले आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार का रहने वाला अश्विनी है, जो पिछले 5 सालों से नोएडा में रह रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
मुंबई में एक करोड़ लोगों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार, 400 किलो RDX और 14 आतंकवादी…

Noida/Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बम धमाके से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अश्विनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले 5 वर्षों से नोएडा में रह रहा था। इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को हाईअलर्ट पर ला दिया था।

कैसे हुआ आरोपी का खुलासा?

नोएडा पुलिस की स्वाट टीम ने थाना सेक्टर-113 क्षेत्र से आरोपी अश्विनी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सीपी नोएडा के आदेश और जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा की निगरानी में की गई। आरोपी को अब मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जो अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

400 किलो RDX और 14 पाकिस्तानी: मुंबई को उड़ाने की धमकी, एक करोड़ से अधिक लोग…

धमकी का खौफनाक दावा

अश्विनी ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा था। उसमें दावा किया गया कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकवादी मुंबई पहुंच चुके हैं। वे 400 किलो आरडीएक्स को 34 गाड़ियों में फिट कर शहर में बड़ा धमाका करने की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि इस धमाके में 1 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। यह सुनकर मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई।

मुंबई में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

धमकी मिलने के बाद मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। क्राइम ब्रांच, एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) और अन्य खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई। मुंबई के अहम इलाकों में कड़ी निगरानी, कॉम्बिंग ऑपरेशन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग तेज कर दी गई। चूंकि 6 सितंबर को गणेशोत्सव का अंतिम दिन (अनंत चतुर्दशी) था और लाखों श्रद्धालु गणेश विसर्जन के लिए सड़कों पर निकलने वाले थे। ऐसे में सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं की जा सकती थी।

गणपति विसर्जन पर मुंबई में विशेष यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों पर कल रहेगी रोक; पढ़ें पूरी खबर

आरोपी की पहचान

पुलिस जांच में सामने आया कि धमकी देने वाला कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नहीं, बल्कि एक स्थानीय व्यक्ति अश्विनी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजर) बताया है। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है, जिससे वह व्हाट्सएप मैसेज भेजता था। हालांकि, पुलिस उसकी पृष्ठभूमि, संपर्क और मानसिक स्थिति की गहन जांच कर रही है।

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की झूठी धमकियां न केवल जनता में डर पैदा करती हैं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की मूल्यवान संसाधनों और समय की भी बर्बादी होती है। यदि आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version