एआईएडीएमके के राज्यसभा सांसद आईएस इनबादुरई ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर वाणिज्यिक और घरेलू एलपीजी की बिना रुकावट आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए केंद्र सरकार को तुरंत दखल देना चाहिए।
