
काबुल परल हमला
New Delhi: काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा हवाई हमले पर अब भारत की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। हमले को विदेश मंत्रालय ने कायरतापूर्ण बताते हुए निंदा की। भारत ने काबुल में अस्पताल पर हुए हवाई हमले को लेकर पाकिस्तान की तीखी आलोचना की है। भारत ने इस हमले को “कायरतापूर्ण” और “अमानवीय हिंसा” करार देते हुए कहा कि इसे किसी भी रूप में सैन्य कार्रवाई नहीं माना जा सकता।
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान दहला, तालिबान ने जताया गुस्सा; पढ़ें पूरी खबर
विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि 16 मार्च की रात काबुल स्थित ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। बयान में कहा, “भारत इस बर्बर हवाई हमले की बिना किसी शर्त कड़े शब्दों में निंदा करता है। यह एक कायरतापूर्ण और घोर निंदनीय हिंसक कृत्य है।”
एशिया में फिर तनाव! पाकिस्तान ने काबुल पर एयरस्ट्राइक, 5 जोरदार धमाके से मचा हड़कंप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एयर स्ट्राइक में करीब 408 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है। भारत ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता।
भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह इस हमले को सैन्य ऑपरेशन बताकर इसे सही ठहराने की कोशिश कर रहा है, जबकि हकीकत में यह एक नरसंहार जैसा कृत्य है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस घटना पर ध्यान देने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
Location : New Delhi
Published : 17 March 2026, 1:34 PM IST
Topics : Afganistan air strike Indian Ministry Kabul Pakistan