हिंदी
ओडिशा के दिग्गज नेता और बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रमुख नवीन पटनायक (फोटो सोर्स गूगल)
Bhubaneswar: बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रमुख और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी नेताओं ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी है कि “अस्पताल जल्द ही पटनायक जी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर एक मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा।”
पार्टी सूत्रों के अनुसार, 78 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार रात को अस्वस्थता की शिकायत की थी। इसके बाद कुछ डॉक्टरों की टीम उनके आवास 'नवीन निवास' पहुंची थी और प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया गया।
फिलहाल, उनकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है और अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान जल्द जारी किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
Location : New Delhi
Published : 17 August 2025, 7:45 PM IST
No related posts found.