Nitin Gadkari E20 Case: गडकरी के खिलाफ फर्जी पोस्ट और Deepfake Video पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला?

बुधवार को देश में कई अहम घटनाक्रमों पर नजर रहेगी। नितिन गडकरी की E20 नीति से जुड़े कथित फर्जी कंटेंट मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। RBI की MPC बैठक के फैसले आएंगे। हैदराबाद में BRICS बैठक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर EPS-95 पेंशनर्स का प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण रहेगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 August 2026, 11:50 AM IST

New Delhi: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जुड़े मामले में बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। गडकरी ने अदालत से सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित फर्जी और भ्रामक कंटेंट को तत्काल हटाने और उसके प्रसार पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन यानी E20 नीति को लेकर उनके खिलाफ फर्जी पोस्ट और डीपफेक वीडियो प्रसारित किए गए।

E20 नीति को लेकर लगाए गए आरोपों पर आपत्ति

गडकरी का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित कंटेंट में उन्हें E20 नीति के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार बताया गया और उनके साथ-साथ परिवार को इससे आर्थिक लाभ मिलने का झूठा आरोप लगाया गया। याचिका के मुताबिक, इस तरह की सामग्री से उनकी प्रतिष्ठा और व्यक्तित्व अधिकारों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। अब हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस मामले में आगे की दिशा तय हो सकती है।

RBI की MPC बैठक पर सबकी नजर

भारतीय रिजर्व बैंक की अगस्त 2026 की मौद्रिक नीति समिति यानी MPC बैठक के फैसले भी बुधवार को सामने आने हैं। SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार, RBI की ओर से रेपो रेट में फिलहाल कोई बदलाव किए जाने की संभावना कम है। रिपोर्ट में अगले दो तिमाहियों तक खुदरा महंगाई दर 5 प्रतिशत से ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है।

IPS Veenu Bansal: राष्ट्रपति भवन से हटाए गए IPS वीनू बंसल, असंसदीय व्यवहार और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप

हैदराबाद में BRICS से जुड़ी अहम बैठक

भारत सरकार का कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग 4 और 5 अगस्त को हैदराबाद में BRICS Anti-Corruption Working Group की दूसरी बैठक और Asset Recovery पर BRICS Expert Network की दूसरी बैठक की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता के तहत हो रहा है और इसकी थीम लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास पर केंद्रित है।

पति पर रॉड से जानलेवा हमला, पत्नी को रेल भवन ले जाकर किया शर्मनाक काम, महाराजगंज की घटना से  हड़कंप

जंतर-मंतर पर EPS-95 पेंशनर्स का प्रदर्शन

EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी न्यूनतम 7,500 रुपये मासिक पेंशन, महंगाई भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग कर रहे हैं। समिति के मुताबिक, देश में EPS-95 योजना से जुड़े करीब 81 लाख पेंशनर्स हैं और उन्हें औसतन 1,171 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिल रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मौजूदा महंगाई में यह राशि पर्याप्त नहीं है।

Location :  New Delhi

Published :  5 August 2026, 11:50 AM IST