केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने क्यों दिया इस्तीफा, जानें क्या पंजाब की राजनीति में होंगे सक्रिय

जंतर मंतर में चल रहे छात्र आंदोलन और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार में संभावित कैबिनेट फेरबदल और नए चेहरों की एंट्री की चर्चाओं को भी तेज कर दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 July 2026, 10:47 PM IST

New Delhi: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया। बिट्टू केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थे।

जानकारी के अनुसार उनके इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति से लेकर मोदी सरकार के संभावित कैबिनेट फेरबदल तक कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि अब वह पंजाब की राजनीति पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें राज्य में बड़ा चेहरा बना सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाकर पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट ने उड़ाए होश; जानिए जानलेवा हमले के शिकार अधिवक्ता ने क्या किए बड़े खुलासे?

राज्यसभा की सदस्यता हुई खत्म 
जून 2026 में रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया था। भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। संविधान के मुताबिक, अगर कोई मंत्री सांसद नहीं है तो वह केवल छह महीने तक ही मंत्री रह सकता है। यही वजह है कि उनका इस्तीफा लगभग तय माना जा रहा था।

भाजपा आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर संगठन और सरकार दोनों में बदलाव कर रही है। पार्टी 'एक व्यक्ति, एक पद' की नीति पर भी काम कर रही है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में नए चेहरों को आगे लाने की तैयारी मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। बीजेपी संगठन को धार देने के लिए रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब में सक्रिय राजनीति में उतारना चाहती है।

Delhi Metro Closed: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के 15 स्टेशन बंद, यात्रियों के लिए क्या हैं वैकल्पिक रास्ते

तीन बार कांग्रेस के टिकट पर रहे सांसद

बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेसी थे। उन्होंने साल 2019 में हुए चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर लुधियाना से चुनाव जीता था, लेकिन 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लुधियाना सीट से ही चुनाव लड़वाया था, लेकिन कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने उन्हें चुनाव हरा दिया था।  इससे पहले रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के टिकट पर 3 बार सांसद रह चुके थे। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  24 July 2026, 10:35 PM IST