
मानसून सत्र और CJP का विरोध प्रदर्शन (Img- Dynamite News)
New Delhi: नीट (NEET) पेपर लीक और कथित धांधली को लेकर देश भर में राजनीतिक उबाल चरम पर पहुंचा हुआ है। जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अनूठे विरोध प्रदर्शन और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद अब प्रदर्शन नए मोड़ पर नजर आ रहा है।
दूसरी ओर, संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने नीट मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की मजबूत चक्रव्यूह रचना की है। जंतर-मंतर से लेकर संसद के गलियारों तक हलचल तेज है, जहां एक तरफ छात्र अपने हक के लिए नारेबाजी कर रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हर हमले का जवाब देने की तैयारी में है।
संसद में आज जनहित के इस बड़े मुद्दे पर चर्चा हो पाती है या फिर हंगामा ही हावी रहता है, इस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। प्रदर्शन और संसद से जुड़ी हर अपडेट के लिए डाइनामाइट न्यूज़ के इस लाइव ब्लॉग में बने रहे
राज्यसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। लगातार शोर-शराबे के बीच सभापति ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। लगातार शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार, 27 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दिल्ली हाईकोर्ट आज 20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च की NIA जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता की ओर से मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया था। मुख्य न्यायाधीश ने याचिका को आज सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई, जिसके बाद अब इस मामले पर अदालत में सुनवाई होगी।
दिल्ली में जारी छात्र प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। यह आदेश सभी रैंक के अधिकारियों पर लागू होगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के लिए यह फैसला लिया है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संसद भवन से सीजेपी नेताओं से बातचीत के लिए रवाना हुए। वह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ कंस्टीट्यूशन क्लब में सौरव दास और आशुतोष से मुलाकात कर आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर धरना जारी रहेगा। उन्होंने सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद अनशन समाप्त करने पर राहत जताई। दीपके ने कहा कि आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक न्यूट्रल जगह पर होगी, लेकिन इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा।
लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी विपक्ष के हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई। सदन में गतिरोध जारी है।
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले से जुड़ी कई याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा आयोजित करने वाली NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नई, सुरक्षित और स्वतंत्र संस्था बनाने की मांग की है। साथ ही कोर्ट से CBI को पेपर लीक जांच की चार सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने की भी अपील की गई है।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
CJP का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 12 बजे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात#JantarMantar #cjpprotest @JPNadda @CJP_for_India @Wangchuk pic.twitter.com/sou8xa3eKX
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 24, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेपर लीक मुद्दे पर सदन में बयान देना चाहिए। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की।
आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पेपर लीक से जुड़े विधेयक का मसौदा पेश किया जाएगा, जिसे मंजूरी मिल सकती है। वहीं सरकार के प्रतिनिधि CJP नेताओं से भी बातचीत करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के शामिल रहने की जानकारी सामने आई है।
संसद के मानसून सत्र के बीच INDIA गठबंधन के सांसद आज मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विपक्ष NEET-UG पेपर लीक, छात्रों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है। प्रदर्शन में कई विपक्षी दलों के सांसद शामिल होंगे।
दिल्ली पुलिस ने छात्रों के प्रदर्शन की आड़ में अफवाह फैलाने के आरोप में पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक किए। पुलिस का कहना है कि इनका उद्देश्य लोगों को भड़काना और छात्रों का ध्यान भटकाना था। छात्रों से किसी भी पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की गई है।
सरकार के लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया, लेकिन CJP नेता अभिजीत दीपके ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 10:07 AM IST