चतरा में लूट की बड़ी साजिश विफल, अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में संभावित लूट की बड़ी घटना को समय रहते विफल कर दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 June 2026, 5:06 PM IST

Chatra: झारखंड के चतरा में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में संभावित लूट की बड़ी घटना को समय रहते विफल कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा गोलियां, दो मोटरसाइकिल और विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहार के गया जिले के बाराकला निवासी गौतम कुमार उर्फ गौतम पासवान, चतरा जिले के बड़का पिंडरा निवासी चिंटू कुमार उर्फ गोरा पासवान, गया के जयगीर निवासी प्रवीण कुमार व फतेहपुर के पतवास निवासी विकास मांझी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना की बात स्वीकार की है।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के गया जी के कुछ कुख्यात अपराधी हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया स्कूल में एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

मौके पर हथियार बरामद

सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया गया था। अभियान के दौरान ही अंतरराज्यीय गिरोह के चारो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी नें बताया कि इस मामले में हंटरगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, क्या युवाओं की नाराजगी अर्थव्यवस्था पर डालेगी असर?

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि  गिरफ्तार हुए कई आरोपियों पर बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। जिसमें झारखंड और बिहार पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।

उन्होंने बताया कि गौतम पासवान के विरुद्ध झारखंड-बिहार के थानों में कुल 09, चिंटू के विरुद्ध 08 व प्रवीण के विरुद्ध एक मामला पूर्व से दर्ज ह। वहीं अपराधी विकास मांझी कि तलाश बिहार पुलिस को चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में थी।

सैफई में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हमारी लड़ाई पाप से नहीं, बल्कि पाप के बाप से है…

मामले में एसपी का बयान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी दोनों राज्यों के बॉर्डरिंग इलाके में ज्यादा सक्रिय थे। ये लोग सीमावर्ती इलाकों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर उससे सटे दूसरे राज्य में छिप जाते थे। लेकिन उनकी यह मनसा इस बार चतरा पुलिस ने पूरी तरह से विफल कर दिया है।

एसपी नें बताया कि अभियान में एसडीपीओ के अलावा हंटरगंज थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार, एसआई नितेश कुमार प्रसाद व एसआई वीर बहादुर सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Location :  Chatra

Published :  6 June 2026, 5:03 PM IST