नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, बीजेपी के भीतर अंतर्कलह, इस्तीफों की झड़ी

मध्य प्रदेश के दितिया में राजनीति गरमा गई है। दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है जिससे समर्थकों में भारी नाराजगी फैल गई है। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 July 2026, 11:06 PM IST

Bhopal: दतिया विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के अंदर असंतोष खुलकर सामने आ गया। शुक्रवार को पार्टी द्वारा आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित करते ही सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया। घंटे भर तक आवागमन ठप रहा।

आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित होते ही दतिया की राजनीति गरमा गई है और नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में भारी नाराजगी फैल गई है। पार्टी के फैसले के विरोध में भाजपा संगठन में जहां इस्तीफों की झड़ी लग गई है, वहीं प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम करने से लेकर बाजार बंद कराने जैसे कदम भी उठाए हैं। दतिया जिला अध्यक्ष ने तो अपने कई पदाधिकारियों और दतिया व बड़ौनी के समस्त पार्षदों के साथ त्यागपत्र दे दिया है।

पार्टी के फैसले को एकतरफा और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाला बताते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने अपने पदाधिकारियों के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने पार्टी को चेतावनी भी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगे और पूरी ताकत से पार्टी के फैसले का विरोध करेंगे।

दतिया व बड़ौनी के सभी पार्षदों ने दिया इस्तीफा

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में कुशवाहा ने बताया कि वह अपने समस्त पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका दतिया के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, बड़ौनी पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दतिया विधानसभा के 6 मण्डलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, दतिया व बड़ौनी के समस्त पार्षदों तथा दतिया विधानसभा की 291 यूथों के
अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के साथ सामहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ा बवाल और हंगामा, CJI को अपशब्द, कोर्ट रूम में उछाले कागज; आरोपी अरेस्ट

समर्थकों ने बाजार बंद कराए, हाई-वे जाम किया

उधर टिकट की घोषणा होने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और स्थानीय व्यापारी भी सड़क पर उतर आए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो भोपाल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर भी नाराजगी जताई।

दिल्ली-NCR और यूपी समेत 20 राज्यों में IMD की बड़ी चेतावनी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे मिश्रा

दरअसल, उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे हुए थे। वे जनसभाएं कर रहे थे और पिछली चुनावी हार को लेकर जनता से माफी भी मांग रहे थे। उन्होंने बुधवार को नामांकन पत्र भी खरीद लिया था और शुक्रवार को उनके नामांकन दाखिल करने की चर्चा थी। लेकिन टिकट की घोषणा ने पूरे राजनीतिक समीकरण बदल दिए।

Location :  Bhopal

Published :  10 July 2026, 10:43 PM IST