LPG Distributors Strike: LPG वितरकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, कमीशन बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं

एलपीजी वितरकों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। वितरकों का कहना है कि लंबे समय से कमीशन बढ़ाने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 25 October 2026, 5:35 PM IST

New Delhi: LPG Distributors Association (India) की ओर से हुई प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने 26 अक्टूबर 2026 को शाहदरा स्थित CBD ग्राउंड में देशभर के LPG वितरक अपनी मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। एसोसिएशन ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के वितरक शामिल होंगे।

कमीशन बढ़ाने की मांग लंबे समय से लंबित

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 के बाद 2022 में एलपीजी वितरकों के कमीशन में अंतरिम राहत दी थी। इसके बावजूद पिछले आठ वर्षों से अधिक समय से कमीशन बढ़ाने और प्रशासनिक शुल्क से जुड़े मुद्दों का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

एलपीजी कमीशन बढ़ोतरी की मांग (Img: Dynamite News)

सरकार की ओर से 24 मार्च 2026 को कमीशन से संबंधित आदेश जारी किए गए थे, लेकिन वितरकों का कहना है कि उनकी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर दौड़ी थार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो घायल

वितरकों ने कारोबार पर दबाव बढ़ने की बात कही

एसोसिएशन का आरोप है कि सरकारी तेल कंपनियों की नीतियों के कारण वितरकों के कारोबार पर दबाव बढ़ रहा है। वितरकों ने पाइपलाइन के माध्यम से पीएनजी (PNG) की आपूर्ति बढ़ने और एलपीजी कारोबार पर इसके प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि एक तरफ पीएनजी का विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर एलपीजी वितरकों की आर्थिक स्थिति और उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े सवालों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

एलपीजी कमीशन बढ़ोतरी की मांग (Img: Dynamite News)

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग

कुछ विक्रय अधिकारियों पर एलपीजी सिलेंडरों और कारोबार से जुड़े नियमों के उल्लंघन के आरोप भी लगाए गए हैं। एसोसिएशन ने ऐसे मामलों की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एसोसिएशन ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का हवाला देते हुए एलपीजी वितरण व्यवस्था में नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: CJP Breaking: हाईकोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछी उम्र, कहा- आप GenZ नहीं, दोनों ने HC से अर्जी वापस ली

मांगें नहीं मानी गईं तो बढ़ेगा आंदोलन

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो देशभर के LPG वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला कर सकते हैं। इससे LPG वितरण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

Location :  New Delhi

Published :  25 October 2026, 5:14 PM IST