
केरल के त्रिशूर में दर्दनाक हादसा, पलभर में उजड़ गईं खुशियां (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Thrissur: केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैपामंगलम इलाके में एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी आठ छात्रों की जान चली गई।
हादसे में शामिल कार पर तमिलनाडु का नंबर दर्ज था। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार की लॉरी से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और क्या सड़क पर खड़ी लॉरी को लेकर कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
Location : Thrissur
Published : 5 September 2026, 5:32 AM IST