जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में जांच कमेटी ने लोकसभा स्पीकर को सौंपी अपनी रिपोर्ट

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़े आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने सोमवार को संसद भवन में लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट को यथासमय संसद के दोनों सदनों के पटल पर रखा जाएगा। इस समिति का गठन 12 अगस्त को लोक सभा अध्यक्ष ने किया था।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 May 2026, 12:05 AM IST

New Delhi: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़े आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने सोमवार को संसद भवन में लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

इस रिपोर्ट को यथासमय संसद के दोनों सदनों के पटल पर रखा जाएगा। इस समिति का गठन 12 अगस्त को लोक सभा अध्यक्ष ने किया था। लोकसभा सचिवालय के अनुसार न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत वैधानिक आवश्यकताओं के अनुपालन में प्रस्तुत की गई।

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ने फिर तोड़ी आम आदमी की कमर, बिगड़ने लगा घरेलू बजट

जांच समित में ये न्यायाधीश रहे शामिल

बीते 25 फरवरी को समिति का पुनर्गठन किया गया था। इस समिति में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी.वी. आचार्य शामिल थे।

गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद उनका इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरण कर दिया गया था। संसद में उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया भी शुरु हुई थी। इसीे बीच 10 अप्रैल को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली-अमेठी आएंगे

दिल्ली स्थित आवास से जले हुए नोट हुए बरामद

पूर्व न्यायाधीश वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से जले हुए नोटों की बरामदगी के बाद पिछले साल विभिन्न दलों के सदस्यों द्वारा दिए गए नोटिस स्वीकार करने के बाद महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के संदर्भ में आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

इस घटना के बाद न्यायिक हलकों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद जस्टिस वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया गया था। और उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक आंतरिक कमेटी गठित की गई थी।

Location :  New Delhi

Published :  18 May 2026, 11:50 PM IST