
जिला न्ययालय गोरखपुर
प्रयागराज: ये खबर आप सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बुधवार यानी आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर आ रही है। जहां बड़े स्तर पर जिला जजों का तबादला किया है। जिसमें गोरखपुर के भी जज का तबादला किया गया है।
यहां कार्यरत जिला जज तेज प्रताप तिवारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गोरखपुर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रमाबाई नगर बनाया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार गोरखपुर जिले में अनिल कुमार झा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गोरखपुर बनाया गया है।
राज्य में कुल 40 जनपदों के जिला जजों का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश में औरैया, संभल, महोबा, बिजनौर, झांसी, मुरादाबाद के जिला जजों का तबादला किया गया है।
औरैया, संभल, महोबा, बिजनौर, झांसी, मुरादाबाद के अलावा रामपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, बलरामपुर, इटावा, बहराइच, वाराणसी, मेरठ, महराजगंज, बांदा, पीलीभीत, आगरा, बागपत, हापुड़, नोएडा, अमरोहा, गोंडा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, रमाबाई नगर, बदायूं, कानपुर नगर, प्रयागराज, मुज्जफरनगर, गाजियाबाद, भदोही, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, कौशांबी, मथुरा, देवरिया, हाथरस, श्रावस्ती, कैराना के जिला जज भी बदले गये हैं।
देखिए पूरी लिस्ट...
Location : Prayagraj
Published : 30 April 2025, 7:16 PM IST