Delhi Airport बना देश का सबसे बड़ा घरेलू एयर हब, अब 90 शहरों से सीधी कनेक्टिविटी

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट देश के 90 घरेलू गंतव्यों से सीधे जुड़ने वाला भारत का सबसे बड़ा घरेलू एयर हब बन गया है। नई सेवा का संचालन एलायंस एयर करेगी और इससे दमन एवं दीव की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 August 2026, 4:09 PM IST

New Delhi: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली से दमन की यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट से दमन के लिए सीधी नियमित उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इस नई फ्लाइट के शुरू होने के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के 90 घरेलू गंतव्यों से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित कर ली है। इसके साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा घरेलू विमानन हब बन गया है।

दमन के लिए शुरू हुई डायरेक्ट फ्लाइट

दिल्ली से दमन के लिए शुरू की गई नई उड़ान सेवा का संचालन एलायंस एयर करेगी। इस नई सेवा से दमन आने-जाने वाले यात्रियों को अब दूसरे शहरों के जरिए सफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रा का समय भी कम होगा और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

जेवर एयरपोर्ट में खुलेगा कमाई का नया द्वार: जानें कैसे मिलेगा दुकान और कैफे खोलने का टेंडर, हर दिन होगी लाखों की बिक्री!

90 शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी

दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के मुताबिक, दमन को जोड़ने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट अब देश के 90 घरेलू शहरों से सीधे जुड़ गया है। यह उपलब्धि दिल्ली एयरपोर्ट को देश का सबसे बड़ा घरेलू एविएशन हब बनाती है।

32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक पहुंच

डायल के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट अब देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से 32 तक सीधी हवाई सेवा उपलब्ध करा रहा है। इनमें 27 राज्य और 5 केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं। यह उपलब्धि देश के किसी अन्य एयरपोर्ट के पास नहीं है।

सीट के नीचे छिपा था बड़ा राज… वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार, जांच में तस्करी के कनेक्शन की आशंका!

दमन और दीव को मिलेगा फायदा

नई उड़ान सेवा शुरू होने से दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्रशासित प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य छोटे और उभरते शहरों को देश के प्रमुख विमानन नेटवर्क से जोड़ना है।

Location :  New Delhi

Published :  4 August 2026, 4:09 PM IST