अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद भारतीय नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दीं। प्रियंका गांधी, ओवैसी, संजय सिंह सहित कई नेताओं ने शांति, नागरिक सुरक्षा और वैश्विक न्याय पर जोर दिया। जानिये किसने क्या कहा…

खामेनेई की मौत पर भारतीय नेताओं के रिएक्शन
New Delhi: अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद भारतीय नेताओं ने विभिन्न प्रतिक्रिया दी हैं। कांग्रेस की प्रियंका गांधी, AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी, AAP के संजय सिंह और अन्य नेताओं ने शांति बनाए रखने, मानवता के मूल्य सम्मानित करने और भारत में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया, साथ ही वैश्विक न्याय और संघर्ष विराम की अपील की। आइए एक-एक करके जानते हैं कि किस नेता ने क्या कहा....
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने X पर लिखा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा किसी संप्रभु देश के नेता को टारगेट करना और निर्दोषों की हत्या घिनौनी है। उन्होंने सभी देशों से शांति बनाए रखने और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
The targetted assassination of the leadership of a sovereign nation by the so called leaders of the democratic world and the killing of multitudes of innocent people is despicable and deserves strong condemnation, no matter what the proclaimed reason for it is.
It is tragic that…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 1, 2026
AIMIM के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ईरान पर हमला निंदनीय है। उन्होंने स्कूल पर हुए हमले में 108 बच्चों की मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे हमले तत्काल बंद होने चाहिए। ओवैसी ने भारत में काम कर रहे 10 मिलियन भारतीयों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई।
ट्रम्प–इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले पूर्णतः निंदनीय हैं, विशेषकर तब जब जिनेवा में ईरान–अमेरिका वार्ता चल रही थी। पूरे ईरान में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें 108 वे लोग शामिल हैं जो एक लड़कियों के स्कूल पर हमले में मारे गए। आयतुल्लाह ख़ामेनेई की हत्या अनैतिक और अवैध…
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 1, 2026
US-Israel Attack on Iran: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, 8 की मौत, कई घायल
AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ईरान भारत का परंपरागत मित्र था जिसने हमेशा समर्थन दिया। उन्होंने भारत सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
ख़ामेनेई का जाना एक युग का अंत है।
भारत ने अपना एक सच्चा दोस्त खो दिया है।
खामेनेई जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
ईरान भारत का परम्परागत मित्र है, उसने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हमेशा हमारा साथ दिया,
कश्मीर के मुद्दे पर भारत के पक्ष वोट किया, ऊर्जा क्षेत्र में भारत को सुरक्षा प्रदान की,… pic.twitter.com/HBGDbBKvNg— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 1, 2026
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि खामेनेई सिर्फ ईरान के नेता नहीं, बल्कि शिया मुस्लिम समुदाय के हेड भी थे। उनका निधन अनचाहा परिणाम ला सकता है, जिसे समझना मुश्किल होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर महबूबी मुफ्ती ने कहा कि खामेनेई की हत्या दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने मुस्लिम देशों की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए ईरान के लोगों के लिए दुआ की और शांति बनाए रखने पर जोर दिया।
जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सभी समुदायों से शांत रहने और अशांति से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ काम कर रही है।
I’m deeply concerned about the unfolding developments in Iran, including the killing of Iran’s Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei. I appeal to all communities to remain calm, uphold peace, and avoid any actions that could lead to tension or unrest.
We must also ensure that…
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 1, 2026
Iran Israel War: इजरायल ने 24 घंटे में 1200 बम गिराए, ईरान में बढ़ा तनाव, जानें पूरा अपडेट
RJD ने कहा कि खामेनेई की हत्या पूरी मानवता के खिलाफ है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल के हमलों की आलोचना करते हुए भारत ने अपना एक भरोसेमंद मित्र खो दिया और वैश्विक अन्याय पर ध्यान देने की जरूरत बताई।
अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के उद्देश्य से किया गया ईरान पर हमला पूरी मानवता के विरुद्ध हमला है। हज़ारों बेकसूरों ने अपनी जान गंवाई है।
अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के साथ भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया है।
इराक, लीबिया, सीरिया... अमेरिका ने जहाँ भी हमला किया, उन देशों को…
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 1, 2026
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में शिया समुदाय ने खामेनेई की मौत पर मातम मनाया। इसके अलावा अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए। भारत में नेताओं और जनता दोनों ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने, वैश्विक न्याय पर ध्यान देने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।