BREAKING NEWS: भारतीय वायुसेना का फाइटर विमान रडार से गायब, Su-30MKI की तलाश में जुटी फाॅर्स

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट रडार से अचानक गायब हो गया। वायुसेना ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और विमान की स्थिति का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 March 2026, 9:55 PM IST

New Delhi: भारतीय वायुसेना का एक सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट गुरुवार शाम असम में अचानक रडार से गायब हो गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान से संपर्क टूटने के बाद तुरंत खोज और जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। यह लड़ाकू विमान Indian Air Force का है और शुरुआती जानकारी के अनुसार यह असम के Karbi Anglong district के ऊपर उड़ान भरते समय शाम करीब 7 बजे रडार से गायब हुआ।

क्रैश होने की आशंका

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके के लोगों ने एक तेज धमाके की आवाज सुनी है, जिससे विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार फाइटर जेट एक रूटीन मिशन या ट्रेनिंग फ्लाइट पर था, तभी अचानक उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

IND vs ENG सेमीफाइनल: T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने रखा 254 रन का टारगेट

वायुसेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

रडार संपर्क समाप्त होने के तुरंत बाद वायुसेना ने अलर्ट जारी कर दिया। खोज अभियान के लिए टीमों को असम रवाना किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल विमान की सटीक लोकेशन और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है। इलाके में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, ताकि विमान और उसमें सवार पायलटों के बारे में जानकारी मिल सके।

नेपाल में आम चुनाव: 1.90 करोड़ मतदाता कर रहे अपनी किस्मत का फैसला, सोनौली बॉर्डर से डाइनामाइट न्यूज़ की खास रिपोर्टिंग

मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई

Sukhoi Su-30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। यह 4.5 जेनरेशन का ट्विन-इंजन मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक, निगरानी और कई रणनीतिक मिशनों में किया जाता है। फिलहाल वायुसेना की टीमें घटनास्थल का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 March 2026, 9:55 PM IST