Site icon Hindi Dynamite News

India-Pakistan War: आपातकाल और ब्लैकआउट के कारण रेल सेवाएं प्रभावित, उत्तर-पश्चिम रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: Nidhi Kushwaha
Published:
India-Pakistan War: आपातकाल और ब्लैकआउट के कारण रेल सेवाएं प्रभावित, उत्तर-पश्चिम रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और हवाई हमलों के चलते उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव और मार्ग परिवर्तन किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, इस आपातकालीन स्थिति और ब्लैकआउट के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों से की गई अपील

दरअसल, उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के कारण ट्रेन सेवाओं में आंशिक रद्दीकरण, पुनर्निर्धारण और मार्ग में देरी जैसी समस्याएं आ रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच अवश्य करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने का आश्वासन भी दिया है।

आंशिक तौर पर रद्द की गई ट्रेनें:

1. गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा, जो 8 मई 2025 को जयपुर से प्रस्थान करने वाली थी, अब वो बीकानेर तक संचालित होगी और बीकानेर-जैसलमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा, जो 9 मई 2025 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली थी, अब वो बीकानेर से संचालित होगी और जैसलमेर-बीकानेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारित (री-शेड्यूल) ट्रेनें:

1. गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा, 9 मई 2025 को अपने निर्धारित समय 00:20 बजे के बजाय सुबह 06:00 बजे बाड़मेर से प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर-भगत की कोठी रेलसेवा, 9 मई 2025 को अपने निर्धारित समय 03:30 बजे के बजाय सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा, 9 मई 2025 को अपने निर्धारित समय 02:40 बजे के बजाय सुबह 07:30 बजे प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट की गई ट्रेनें:

1. गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा, जो 7 मई 2025 को जम्मूतवी से प्रस्थान कर चुकी है, मार्ग में रेगुलेट रहेगी और 9 मई 2025 को सुबह 07:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा, जो 8 मई 2025 को दिल्ली से प्रस्थान कर चुकी है, वो मार्ग में रेगुलेट रहेगी और 9 मई 2025 को सुबह 07:00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
3. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा, जो 7 मई 2025 को काठगोदाम से प्रस्थान कर चुकी है, मार्ग में रेगुलेट रहेगी और 9 मई 2025 को सुबह 06:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें:

1. गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी-बाड़मेर रेलसेवा, 9 मई 2025 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी रेलसेवा, 9 मई 2025 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 04880, मुनाबाव-बाड़मेर रेलसेवा, 9 मई 2025 को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 54881, बाड़मेर-मुनाबाव रेलसेवा, 9 मई 2025 को रद्द रहेगी।

देरी से चलने वाली ट्रेनें:

1. गाड़ी संख्या 14807, जोधपुर-दादर एक्सप्रेस, 9 मई 2025 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय 05:10 बजे के बजाय 3 घंटे की देरी से सुबह 08:10 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 9 मई 2025 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय 08:25 बजे के बजाय 3 घंटे की देरी से सुबह 11:25 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक योजनाएं तैयार रखें। रेलवे ने इस स्थिति के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और यथासंभव उचित व्यवस्था करने का वादा किया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

Exit mobile version