
संसद में SIR चर्चा (Img- Google)
New Delhi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। संसद परिसर में विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों ने SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखा। मकर द्वार के बाहर उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। लोकसभा में भी हंगामा बढ़ने से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
सोमवार को पहले दिन भी दोनों सदनों में विपक्ष ने SIR पर चर्चा की मांग को लेकर विरोध किया और राज्यसभा से वॉकआउट किया। सरकार ने कहा कि SIR पर चर्चा से परहेज़ नहीं, लेकिन समयसीमा तय नहीं की जा सकती। विपक्ष का दबाव जारी है और संसद की कार्यवाही प्रभावित हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ में पड़ते रहे पल-पल का अपडेट...
Location : New Delhi
Published : 2 December 2025, 12:09 PM IST
Topics : Opposition Protest Parliament Winter Session SIR Discussion Today Live News Voter List Controversy